जावरा। पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व विधायक दिलीप सिंह गुर्जर का जावरा प्रदेश कांग्रेस महामंत्री मोहम्मद यूसुफ कडपा के निवास पर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर जावरा नगर पालिका कार्यवाहक अध्यक्ष एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुशील कोचटा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ हमीरसिंह राठौड़, जावरा ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप राव मंडलोई, प्रेमसुख पाटीदार, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, शांतिलाल दसेड़ा, दिनेश शर्मा कार्यवाहक अध्यक्ष रतलाम, हीरालाल मेहता, मोहनलाल सैनी,महादेव पाटीदार, नपा पार्षद आसिफ कबाड़ी, मुस्तकीम मंसूरी, इरफान कुरैशी, विनोद औरा, अनीश कल्याणे, अहमद भाई, निजामुद्दीन पेपा, आमिर खान, जिला पंचायत सदस्य राजेश भरावा, डी.पी.धाकड़ के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सभी नेताओं का जोरदार स्वागत सम्मान किया। इस अवसर पर जावरा नगर पालिका के विभिन्न वार्डों के विकास हेतु सांसद निधि से विकास कार्य की मांग भी रखी गई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

