Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– एक्सप्रेस वे की कनेक्टिवीटी के लिए रिंग रोड़ और भैसाना में ओव्हरब्रिज अनिवार्य जावरा। प्रदेश में औद्योगिक विकास का वातावरण बना है।निवेशकों ने उद्योग लगाने में रुचि दिखाई है। उक्त बात जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय ने विधानसभा में अनुपूरक बजट में चर्चा करते हुए कही। विधायक ने कहा कि प्रदेश में जन आवश्यकताओं के कार्यो की पूर्ति के लिए प्राथमिकता से प्रावधान किया गया है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीजनल कॉन्क्लेव प्रारंभ की गई, जिसके बेहतर परिणाम प्राप्त हुए। डॉ यादव के यू.के. व जर्मनी की यात्रा…
रतलाम। डीआरएम आफीस के सामने स्थित वाईन शाप पर शुक्रवार की रात में विवाद हो गया। विवाद के दौरान कुछ युवक दुकान का गेट तोड़कर अंदर घुसे और कर्मचारियों के साथ मारपीट की तथा जाते समय नगदी और वाईन भी लूट कर ले गए। विवाद का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा हैं, जिसमे बदमाशों द्वारा मारपीट और लूट करना स्पष्ट दिखाई दे रहा हैं। https://youtu.be/hUDYsIQGxKk?si=ZodRCDotssdjQBLM
चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती के खेल महाकुंभ में 10 हजार खिलाड़ी होंगे शामिल रतलाम । चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित 25 वां खेल चेतना मेला का रजत जयंती वर्ष में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में 21 दिसंबर को प्रातः 10.30 बजे नेहरू स्टेडिरूम में शुभारंभ होगा। विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता चौहान एवं महापौर प्रहलाद पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण, खिलाड़ी, शिक्षक सहित आमजन उपस्थित रहेंगे। फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष, चेतन्य काश्यप ने खेल प्रेमियों से…
जावरा। यातायात प्रभारी सोनु वाजपेयी ने आज फोरलेन सड़क के भीमाखेड़ी चौराहा का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली, उन्होंने दुर्घटनाओं को रोकने की दिशा में एमपीआरडीसी द्वारा यहां किए गए विभिन्न कार्यों को संतोषजनक पाया। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने इस चौराहे का अवलोकन करने के बाद यहां पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम किए जाने हेतु ट्रैफिक प्रभारी सोनु वाजपेयी को निर्देशित किया था। इस दौरान एसपी ने महू-नीमच मार्ग फोरलेन का उक्त चौराहा ब्लैक स्पॉट के रूप में चिन्हित होकर पूर्व में यहां कईं दुर्घटनाएं हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक कुमार के निर्देश के…
– नीमच विधायक दिलीपसिंह परिहार ने मध्यप्रदेश विधानसभा में उठाई आवाज भोपाल। अफगानिस्तान से पंजाब पासिंग 2 ट्रकों में चायना की लहसुन मिलने के बाद पुरे प्रदेश में किसानों ने हल्ला बोल दिया हैं, लहसुन के दाम उचित नहीं मिलने से जहां प्रदेश के किसान चिंतित हैं, वहीं बैन के बावजूद भी चायना से लहसुन आयात किया जा रहा हैं, ऐसे में किसानों की पीड़ा समझते हुए तथा चायना लहसुन के आयात पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग का मुद्दा मध्यप्रदेश की विधानसभा में उठा। चायना लहसुन आयात पद प्रतिबंध लगाए जाने का यह मुद्दा नीमच विधानसभा क्षैत्र के विधायक…
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग के बजट में 50 प्रतिशत से भी ज्यादा वृद्धि – कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
रतलाम । सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को पिछले वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 50 प्रतिशत से ज्यादा बजट मिला है। एमएसएमई मंत्री चेतन्य कुमार काश्यप ने बताया कि बजट में यह वृद्धि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उद्यमियों को बढ़ावा देने की नीति के कारण संभव हुई। इस राशि से उद्यमियों को लंबे समय से रुके हुए अनुदान की किस्तों का भुगतान किया जायेगा। श्री काश्यप के अनुसार विधानसभा में पारित वर्ष 2024 के प्रथम अनुपूरक अनुमान में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग को 450 करोड़ रुपये की राशि का आवंटन किया गया है। जबकि जुलाई 2024…
ज़ोयो चौराहे से लेकर भूतेड़ा तक बनेंगे 7 फ्लायओव्हर, बाकी ग्राउण्ड लेवल पर बनेगा फोरलेन, एमपीआरडीसी ने दी जानकारी, समिति वाले बोले सड़क का हो जाएगा सत्यानाश
– तीन दिन का समय दिया था, गुरुवार को पहुंचे एमपीआरडीसी के संभागीय अधिकारी, दी समिति सदस्यों को सड़क की जानकारी – जनसंघर्ष समिति का धरना रहेगा निरंतर जारी, करेंगे उग्र आंदोलन, अब सीएम के घेराव की तैयारी जावरा। उज्जैन से जावरा तक प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे पर होटल ज़ोयो चौराहे से भुतेड़ा एक्सप्रेस वे तक बनाने वाली सड़क को लेकर गुरुवार को एमपीआरडीसी के संभागीय अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर रही जन संघर्ष समिति के समक्ष जानकारी रखी, जिसमें उन्होने बताया कि उज्जैन से लेकर भूतेड़ा एक्सप्रेस वे तक ही ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे बनेगा, भूतेड़ा से लेकर…
– शाजापूर के मंगल नाहर और रतलाम के हार्दिक मेहता बने प्रदेश महामंत्री – अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश की नवीन इकाई का हुआ गठन जावरा। अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई का नवीन गठन इंटरनेशनल चेयरमैन राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष भारत सरकार सुनील सिंघी (अहमदाबाद), राष्ट्रीय अध्यक्ष हरेश भाई शाह (पुना), राष्ट्रीय महामंत्री सुनील गांग (इंदौर) राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद बरबोटा, संजय एस. जैन (उज्जैन), निलेश सकलेचा (इंदौर), राष्ट्रीय संगठन मंत्री अजेश कोठारी, राष्ट्रीय मंत्री नरेन्द्र बाफना (उज्जैन) की सहमति से किया। संरक्षक पारस सिंघवी (आष्टा), दिलीप सकलेचा (नलखेड़ा), शौकीन चंडालिया…
फ्लाय ओव्हर का विरोध : तीसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व केबीनेट मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने दिया धरने को समर्थन
– बोले विधानसभा में उठाउंगा मुद्दा, हस्ताक्षर अभियान रजिस्टर में भी किए हस्ताक्षर जावरा। उज्जैन जावरा नवीन प्रस्तावित ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस वे के तहत भूतेड़ा से जावरा तक बनने वाले फ्लाय ओव्हर के विरोध में सड़क पर उतरी जन संघर्ष समिति का अनिश्चितकालीन धरना तीसरे दिन भी बदस्तुर जारी रहा। तीसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व केबीनेट मंत्री ने धरने को समर्थन दिया। बुधवार को धरने के तीसरे दिन मध्यप्रदेश के पूर्व केबीनेट मंत्री सज्जनसिंह वर्मा ने भी धरने को समर्थन दिया और कहा कि वे जन संघर्ष समिति के साथ ही समिति की मांग को विधानसभा में रखकर सरकार तक…
स्वास्थ सुविधाओं पर खर्च किए 31 करोड़ से अधिक, मॉडल स्कूल में अंशकालीन शिक्षक करवा रहे अध्यापक
– जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने विधानसभा में स्वास्थ और शिक्षा को लेकर किए सवाल – स्वास्थ और शिक्षा मंत्री ने विधायक डॉ पाण्डेय को दिए जवाब जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत वर्षों में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए लगभग 31 करोड़ रु से अधिक की लागत के स्वास्थ्य केंद्र भवनों की स्वीकृति प्रदान की गई है। सुविधाओं के विस्तार व उन्नयन का कार्य निरन्तर चलेगा। उक्त जानकारी उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर जवाब देते हुए दी है।विधायक डॉ पांडेय ने विधानसभा क्षेत्र में जावरा नगर, पिपलोदा नगर व ग्रामीण…
