– भूतेड़ा से होटल ज़ोयो तक प्रस्तावित फ्लायओव्हर के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन को दिया समर्थन
– हस्ताक्षर अभियान के रजिस्टर में भी किए हस्ताक्षर
– मांगा बायपास का मॉडल बोले सरकार तक पहुंचाऊंगा बात
जावरा। राज्य सरकार केन्द्र सरकार विकास कार्य करती हैं, विकास कार्य करें, लेकिन ऐसा भी विकास ना करे जिससे आम जनता प्रभावित हो, लोगों का व्यापार प्रभावित हो, मध्यप्रदेश सरकार उज्जैन से लेकर जावरा तक जो फोरलेन बना रही हैं, उसमें संसोधन करें, वर्तमान में भूतेड़ो से जोयो तक जो फ्लायओव्हर बना रहे हैं उससे इस रोड़ के दुकानदार प्रभावित होंगे, व्यापार व्यवसाय चौपट हो जाएगा। दुकानदारों का करोड़ो रुपए लगा हुआ हैं, नया प्रोजेक्ट हैं, नई जगह से निकाले ताकि नई जगह भी डेवलेप होगी और यहां का डेवलेपमेंट भी बर्बाद नहीं होगा। सरकार विकास करें, लेकिन उसमें जनता के हित की भावना जुड़ी हो ना कि ठेकेदार के हित की, सरकार डेवलपमेंट करें लेकिन बगैर किसी नुकसान के ।
यह बात मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजयसिंह ने होटल ज़ोयो चौराहे पर भूतेड़ा से होटल ज़ोयो तक प्रस्तावित फ्लायओव्हर के विरोध में जारी धरना प्रदर्शन को समर्थन देते हुए कहीं। सिंह ने कहा कि समिति जो धरना प्रदर्शन कर रही हैं, उसमें वे और कांग्रेस समस्त विधायक व पदाधिकारी उनके साथ हैं, समिति एक बायपास का मॉडल बनाकर मुझे देवे में सरकार तक उनकी बात पहुंचा कर चर्चा करुंगा और आपकी समस्या का समाधान करने का प्रयास करुंगा। जावरा धरना स्थल पर पहुचें राज्यसभा सांसद ने हस्ताक्षर अभियान के रजिस्टर में हस्ताक्षर भी किए। उनके साथ धरना स्थल पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, पूर्व केबीनेट मंत्री व राधोगढ़ विधायक जयवर्धनसिंह, दिलीपसिंह गुर्जर ने भी धरना आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य डीपी धाकड़, पूर्व नपाध्यक्ष मोहम्मद युसूूफ कड़पा, समिति के सुनिल पोखरना, असलम मेव आदि उपस्थित रहे।

