• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

July 17, 2026

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, July 18
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»सेव, सोना, साड़ी के बाद रतलाम को काश्यप जी ने खेलों में अगाड़ी बनाया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
रतलाम

सेव, सोना, साड़ी के बाद रतलाम को काश्यप जी ने खेलों में अगाड़ी बनाया – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

EditorBy EditorDecember 21, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

उद्योगों की तरह देश और प्रदेश में खेल जगत को नई ऊंचाइयां दें मुख्यमंत्री जी- कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
– रजत जयंती वर्ष में 25वें खेल चेतना मेला का भव्य शुभारंभ

रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन एवं क्रीड़ा भारती द्वारा रजत जयंती वर्ष में आयोजित 25वें खेल चेतना मेला का मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को नेहरू स्टेडियम में भव्य शुभारंभ कर मार्च पास्ट की सलामी ली। इस अवसर पर फाउंडेशन अध्यक्ष, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, सांसद अनिता चौहान, महापौर प्रहलाद पटेल के साथ सांसद सुधीर गुप्ता, आलोट विधायक चिंतामणि मालवीय, ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामोर, जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई चंद्रवंशी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल मजावदिया, आयोजन समिति सचिव मुकेश जैन मंचासीन रहे। इसके पूर्व शहर में खेल चेतना मेला रैली का आयोजन हुआ। जिसमें 100 से अधिक स्कूलों के 10 हजार से अधिक विद्यार्थियों ने सहभागिता कर इतिहास रच दिया। शुभारंभ अवसर पर निकली मनमोहक झांकियों ने भी सबका मन मोह लिया।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि खेल मेला के 25 साल होना छोटी-मोटी अवधि नहीं होती है। रतलाम जैसे स्थान पर 25 साल से खेलों के प्रति चेतना फैलाई जा रही। वैसे रतलाम की धरती के सेव, सोना, साड़ी सबमें अगाड़ी है लेकिन काश्यप जी ने रतलाम को खेल में भी अगाड़ी बना दिया है। खेल मेला की प्रणेता श्रीमती नीता काश्यप है। डॉ. यादव ने कहा कि चेतन्य जी जो भी काम करते है, सब हटकर करते हैं। बदलते दौर में रतलाम खेल में अलग पहचान बना रहा है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी समान रूप से सभी क्षेत्र में प्रोत्साहन दे रहे है। आजादी के बाद पहली बार खेल में 586 करोड़ का बजट किया है। खेल नीति और शिक्षा नीति लागू होने के बाद खेल एक्टिविटी नहीं, कोर्स का हिस्सा बन गया है।एस्ट्रो टर्फ, कार्डियोलॉजी यूनिट और साड़ी क्लस्टर की घोषणा –
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने इस मौके पर मंत्री श्री काश्यप की मांग पर हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ, रतलाम मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट की स्थापना करने की घोषणा की, जहां हार्ट से संबंधित सभी प्रकार के ऑपरेशन हो सकेंगे। उन्होने रतलाम में साड़ी व्यवसायियों के लिए रेडीमेड साड़ी का क्लस्टर बनाने और महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए साड़ी बनाने की ईकाई शुरू करने की घोषणा भी की। डॉ. यादव ने कहा कि रतलाम में 15 करोड़ की लागत से इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बन रहा है। ं जहां बैडमिंटन, कबड्डी, जूडो-कराटे, कुश्ती मलखंब जैसे इनडोर खेल हो सकेंगे। यहां 400 मीटर का सिंथेटिक ट्रैक भी बन रहा है। 1200 क्षमता का पैवेलियन, फ्लड लाइट, सुविधा युक्त जिम, ओलंपिक स्टैंडर्ड का एस्ट्रो टर्फ हॉकी ग्राउंड तैयार हो रहा है।सबसे अच्छे चुनिंदा मंत्रियों में काश्यप जी शामिल – मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल के हमारे सभी साथियों में सबसे अच्छे कुछ चुनिंदा मंत्रियों की अगर मैं कतार बनाऊ, तो काश्यप जी उसमें सबसे अच्छी स्थिति में है। कामों के आधार पर उनकी अपनी एक विशेष पहचान बनी है। चेतन्य जी का जैसा मन है, वैसा काम है, वैसा नाम है, यह चेतना सबमें फैलती रहे। आरंभ में फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि खेलों को गांव-गांव तक ले जाने और हर बच्चे को खेल के मैदान पर लाने के उद्देश्य से 25 वर्ष पूर्व खेल मेला की शुरुआत की थी।  उसके बाद यह मंदसौर, नीमच सहित 16 स्थानों पर पहुंचा। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि खेल मेले को प्राप्त हुई कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने मुझे कीड़ा भारती का दायित्व दिया। कीड़ा भारती ने मुख्य उद्देश्यों में खेल मेलो को शामिल किया और आज देश के कई स्थानों पर खेल मेला के आयोजन हो रहे है। मुख्यमंत्री डॉ यादव ने जैसे मध्य प्रदेश में उद्योगों के लिए वातावरण बनाया है, वैसे ही खेल जगत को भी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां मिलनी चाहिए।  ध्वज वंदना के साथ ली मार्चपास्ट की सलामी  –
इससे पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खेल चेतना मेला का ध्वज वंदन कर शुभारंभ की विधिवत घोषणा की और स्कूली विद्यार्थियों द्वारा निकाले गए मार्चपास्ट की सलामी ली। मार्चपास्ट के दौरान स्कूलों की झांकियां में खिलाड़ी कुश्ती, खो-खो, मलखंब सहित अन्य खेलों का प्रदर्शन करते नजर आए। सांई श्री इंटरनेशनल एवं श्री गुरू तेगबहादुर स्कूल के विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी। खेल मेला शुभारंभ से पहले शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय से खेल चेतना मेला रैली निकली, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम पहुंची। समारोह में मुख्यमंत्री जी ने स्वच्छता अभियान के संदर्भ में महापौर श्री पटेल द्वारा निर्मित किए जा रहे वीडियों का शुभारंभ किया।

खिलाडियों और सहयोगियों ने पाया सम्मान –
समारोह में खेल चेतना मेला से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी प्रकाश मिश्रा – बास्केटबॉल, अब्दुल कादिर – तैराकी, मोहित जोगचंद – बास्केटबॉल का मुख्यमंत्री ने सम्मान किया। 25 वर्षों से लगातार खेल चेतना मेला से जुड़े हुए संस्थापक, सहयोगियों का भी मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इनमें क्रीड़ा भारती जिलाध्यक्ष, बास्केट बॉल खिलाड़ी डॉ. गोपाल मजावदिया, खेल चेतना मेला सचिव मुकेश जैन, क्रिकेट में अश्विन शर्मा, कबड्डी में आर.सी. तिवारी, खो-खो में सुरेश माथुर, व्हालीबॉल में प्रकाश व्यास, फुटबॉल प्रदीप शर्मा, बैडमिंटन में जगदीश श्रीवास्तव, क्रिकेट अनुज शर्मा, बैडमिंटन हरीश चांदवानी, टेबल टेनिस अखिलेश गुप्ता, विक्रम अवार्डी संजय वशिष्ठ, फुटबॉल गुलाम मोहम्मद, कबड्डी महेंद्र सिंह सोलंकी शामिल है। कार्यक्रम का संचालन विकास शैवाल ने किया। आभार समिति सचिव मुकेश जैन ने माना।

Post Views: 361
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

भाजपा जिला बैठक : डिजिटल लर्निंग और संगठन विस्तार पर जोर

July 13, 2026

रतलाम 40 लाख लूट केस : फरार दो आरोपी गिरफ्तार, स्कूटी और ब्लिंकिट की ड्रेस जब्त

July 6, 2026

ऑनलाइन ठगी से बचना है ? ‘सेफ क्लिक 2.0’ साइबर क्विज में भाग लें और बनें साइबर स्मार्ट।

July 5, 2026
Don't Miss
जावरा

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

By EditorJuly 17, 2026

– ऑडिटोरियम, हाईटेक ई-लाइब्रेरी, मल्टी स्टोरी पार्किंग, फ्लाईओवर, नया बस स्टैंड और सीटी बायपास सहित…

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026

Jaora Public School Investiture Ceremony 2026: मान्या कंवर बनीं हेड गर्ल, सार्थक सकलेचा बने हेड बॉय, छात्र परिषद ने ली नेतृत्व की शपथ

July 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

विजन 2047: आदर्श विधानसभा बनेगा जावरा, विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय ने विकास परियोजनाओं की समीक्षा कर दिए अहम निर्देश

July 17, 2026

जावरा अस्पताल को मिलेगी कार्डियक एंबुलेंस, पार्किंग शेड और नई सुविधाओं को मंजूरी

July 17, 2026

जावरा में एमडी ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई : 2 तस्कर गिरफ्तार, 29.05 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद

July 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.