– हाथों में एमपीआरडीसी मुर्दाबाद की तख्तियां लेकर निकले सदस्य
– पैदल मार्च कर लोगों से मांगा समर्थन, कलेक्टर से भी मिले सदस्य
जावरा । एमपीआरडीसी द्वारा भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच प्रस्तावित फ्लाई ओवर की जानकारी देने के बाद जन संघर्ष समिति ने बुधवार को लालाखेड़ा फंटे से धरनास्थल तक पैदल मार्च निकाल कर विरोध व्यक्त किया। इस बीच नगर की अनेक संस्थाओं ने समिति को अपना समर्थन देकर सहयोग की बात कही। शाम को समिति सदस्यों ने जिलाधीश राजेश बाथम से भी चर्चा कर अपनी मांग उनके समक्ष रखी।
बुधवार को दोपहर करीबन एक बजे ब्रिज के मुद्दे को लेकर संघर्षरत समिति के सदस्य रैली के रूप में लालाखेड़ा फंटे से निकले। इस दौरान उनके हाथ में एमपीआरडीसी मुर्दाबाद, विकास के नाम पर सर्वनाश है, आवाज दो हम एक है ओर हम हमारा है मानते, नहीं किसी से भीख मांगते जैसे नारे लिखी तख्तियां थी। यहाँ धाकड़ी चौराहे पर रैली को सम्बोधित करते हुए किसान नेता डीपी धाकड़ ने क्षेत्र के व्यापारियों, दुकानदारों से उक्त मामले में समर्थन की अपील की। साथ ही भुतेड़ा से जोयो तिराहे के बीच का व्यवसाय उजडऩे की चिंता जताई। समिति के असलम मेव ने इस मौके पर आसपास के लोगों को उनके बच्चों का भविष्य अंधकारमय हो जाने की स्थिति से अवगत कराते हुए आंदोलन में सहभागिता करने की मांग की।
समिति को मिला इन संस्थाओं का समर्थन –
पैदल मार्च धरनास्थल पहुँच कर समाप्त हुआ। जहां क्षेत्र के प्रभावित लोगों और सदस्यों ने अगली रणनीति पर चर्चा की। नगर की काटजू कृषि उपज मंडी, व्यापारी महासंघ, सराफा एसोसिएशन, प्रॉपर्टी ब्रोकर्स, फर्नीचर एसोसिएशन, कपड़ा व्यापारी संघ, किराना संघ आदि ने भी बुधवार को जन संघर्ष समिति को समर्थन दिया। इस अवसर पर अजित चत्तर, सुरेश चोरडिय़ा, प्रदीप दसेड़ा, संजय सेठिया, मयंक अग्रवाल, प्रकाश कोठारी, प्रकाश कांठेड़, प्रतीक जैन, आलोक नाहर, सुरेश धारीवाल, नरेंद्र पोरवाल, अनिल पोरवाल आदि उपस्थित रहे। धरना व रैली में प्रमुख रूप से असलम मेव, सुनील पोखरना, मनोज मेहता, डीपी धाकड़, मोहन सैनी,जीतू मालवी, किसान नेता रमेश धाकड़, जगदीश सोलंकी सहित कईं लोग मौजूद थे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

