– घर-घर पहुंच दी बधाईयाँ, बाँटे उपहार
– शहर के गोस्पेल चर्च और सेंट पीटर्स चर्च पर धुमधाम से मनाया प्रभु का जन्मदिन
जावरा। सफेद लंबी दाढ़ी मूंछ और लाल वस्त्रों में बच्चों में प्रेम व आनंद बिरखते हुए सांता क्लॉज को देखते ही क्रिसमस पर्व का स्मरण हो आता है। बच्चों को बिना किसी भेदभाव के नाना प्रकार के उपहार देकर उनके मासूम चेहरे पर चमकती खुशी व आनंद की फुलझडियों ने सांता क्लाज को भी पुलकित व भावविभोर कर दिया। यह नजारा मंगलवार की रात में देखने को मिला। प्रभु यीशु का जन्मदिन यानि क्रिसमस पर्व को गौस्पेल सीएनआई चर्च तथा सेंट पीटर्स चर्च में धुमधाम से मनाया गया।
घंटनाद बजते ही शुरू हुआ जश्र –
शहर में क्रिसमय का पर्व धुमधाम से मनाया गया। मंगलवार की रात शहर में प्रभु ईशु का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गिरजाघर में प्रार्थना सभाएँ आयोजित की गई। चर्च में घंटा बजते ही जश्र शुरू हो गया तथा केक काटकर एक दूसरे को बधाईयाँ दी गई। इस मौके पर युवाओं ने नाच गाकर, केरोल पार्टी मनाते हुए प्रभु के जन्म का जश्र मनाया। शहर में खारीवाल कॉलोनी स्थित गौस्पेल सीएनआई चर्च तथा सेंट पीटर्स चर्च में ठीक रात 12 बजते ही घंटनाद शुरू हो गया और घंटा बजते ही लोगो ने क्रिसमस का जश्र मनाना शुरू कर दिया। गिरजाघरों में प्रभु यीशु के जन्म संबंधित बहुत ही सुंदर झांकिया सजाई गई। यहां पर लोग बड़ी ही बेसब्री से प्रभु के जन्म की घड़ी का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही प्रभु का जन्म हुआ उसी समय केक काटकर खुशियाँ मनाई गई। गिरजाघरों में ईसाई समाज के लोगो ने देर रात तक जमकर आतिशबाजी की। केरोल सांग की गूंज के बीच लोग एक दूसरे को इस पर्व की बधाई दे रहे थे।
केक काटकर मनाया जन्मदिन –
चर्च सचिव दाउद धुलिया ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 10.30 बजे चर्च में प्रार्थना हुई। रतलाम से आए फादर एसजी बेंजामिन ने प्रार्थना करवाई। इसके बाद दोपहर 1 बजे समाज के कई गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में केक काटा गया और प्रभु का जन्मदिन मनाया गया। प्रभु यीशु के जन्म का कार्यक्रम 16 दिसम्बर से ही प्रारंभ हो गया जो 1 जनवरी नए साल तक चलेगा। इस मौके पर बंसत डेवीड, ब्रदर विप्रतेश, दीपक जानसन, नितेश झाला, प्रांजल सोनी, जोयल सावनेर व्यंकट भाई, विजय भाई के साथ समाजजन मौजुदरहे।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

