Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
कोठारी ज्वेलर्स पर चोरी करने वाली गैंग का एक ओर आरोपी गिरफ्तार, 12 लाख 25 हजार की ज्वेलरी भी बरामद
– मामले में पूर्व में तीन आरोपी हो चुके हैं गिरफ्तार – चोरी में शामिल 5 आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दुर जावरा। शहर के मुख्य बजाजखाना स्थित कोठारी ज्वेलर्स पर करोड़ों की रुपए की चोरी की अंजाम देने वाली गैंग के एक आरोपी सदस्य को जावरा शहर पुलिस ने गुना से गिरफ्तार किया हैं। आरोपी के कब्जे से चुराए गए गहनों मे से करीब 12 लाख 25 हजार के सोने व चांदी के जेवरात भी बरामद किए हैं। चोरी के इस मामले में पूर्व में तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, गैग के पांच सदस्य अब भी…
– कलेक्टर आफीस में हुई जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक रतलाम। जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक कलेक्टर राजेश बाथम की अध्यक्षता एवं जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय तथा रतलाम ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर की उपस्थिति में संपन्न हुई। सर्वप्रथम अग्रणी जिला प्रबंधक मोहनलाल मीणा द्वारा उपस्थित समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया तथा उक्त बैठक की जानकारी प्रदान की प्रदान की गई ।उक्त बैठक में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विभागवार समीक्षा की गई। बैठक में जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय द्वारा बैंकों के कार्यरत बी.सी. केन्द्रों की जानकारी उपलब्ध करवाने, उनके कार्यो की निरंतर समीक्षा,…
– लंबे समय से एमपीआरडीसी बरत रही थी लापरवाही, सड़क की साईडे भी नहीं हैं क्लियर जावरा। ताल रोड़ पर गुरुवार को सड़क हादसे में मंडावल के दो सगे भाईयों की मौत के बाद लापरवाह एमपीआरडीसी के अधिकारियों की नींद खुली और शुक्रवार को जिस कारण से यह सड़क हादसा हुआ था, उसे सुधारने की दिशा में काम शुरु हुआ। शुक्रवार को एमपीआरडीसी ने ताल रोड़ से गुजर रही दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे के समीप उगी बड़ी बड़ी झाडिय़ों को जेसीबी मशीन से हटाते हुए सफाई काम प्रारंभ किया। आसपास के रहवासियों के अनुसार यदि एमपीआरडीसी लापरवाही ना बरतते हुए…
मांगों को लेकर रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यापारी संघ ने चौपाटी चौराहे पर दिया धरना, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
– मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम त्रिलोचन गौड़ को सौंपा ज्ञापन जावरा। रतलाम जिला प्रॉपर्टी व्यवसायी संघ विगत कुछ वर्षों से अपनी मांगों को लेकर कई बार जिलाधीश एवं जनप्रतिनिधियों को अपनी समस्या से अवगत करा चुका है। परन्तु अभी तक उनकी मांगों को दरकिनार करते हुए अभी तक कोई भी निर्णयात्मक आदेश नहीं दिया गया है। जिसके चलते अब संगठन को आंदोलन की राह पकडऩा पड़ी हैं, जिसके तहत गुरुवार को शहर के चौपाटी चौराहा स्थित गांधी उद्यान के बाद संगठन पदाधिकारियों व सदस्यों ने दोपहर 3 से 5 बजे तक धरना दिया। धरने के पश्चात अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़…
जावरा। द इंस्टियूट ऑफ चार्टेड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया की रतलाम शाखा द्वारा महिला दिवस के अवसर पर न्यू रोड़ रतलाम स्थित कार्यालय पर सेमिनार का आयोजन किया गया हैं। जिसमे जावरा नगर पालिका की स्वच्छता ब्राड एम्बेसेडर तथा राष्ट्रपति पुरुस्कार प्राप्त सुश्री बबली गंभीर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होगी। सेमिनार में महिलाओं की उपलब्धियों, सफलता की कहानियों का जश्न मनाना और महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व और सामाजिक योगदान से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।
भाजपा नेता अपनी जबान पर लगाम लगाए : वरुण श्रोत्रिय जावरा। मध्यप्रदेश के भाजपा सरकार के मंत्री एवं मुख्यमंत्री तथा अनेक नेता जहां एक और कांग्रेस के लिए अप शब्दों का उपयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर जिन मतदाताओं ने उनको सरकार में बिठाया और उन्हें बड़े-बड़े पदों से नवाजा आज वही मंत्री उन सभी मतदाताओं का खुलेआम अपमान कर रहे हैं जो निश्चित रूप से आम नागरिक का अपमान होकर आमजन के लिए बड़े शर्म की बात हैं। मतदाता यह सोचकर नेताओं को मत देता है कि उनके चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं के लिए उन नेताओं…
जावरा। मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा भीखारी वाले बयान के खिलाफ, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा द्वारा मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोहम्मद यूसुफ कड़पा, वरिष्ठ नेता मोहन सेनी, जिला योजना समिति सदस्य मोहम्मद मुस्तकीम मंसूरी, सभापति लोकेश विजवा, आसिफ कबाड़ी, पार्षद प्रतिनिधि अनीश कल्याणे, विनोद ओरा, आमीर खान केप्टन, शौकत कुरेशी, हरीश निब्बै, मकसूद शाह, नईम भाटी गब्बर भाई, अली हुसैन, अब्दुल रहमान, कालु भाई, एजाज भाई, सोनू खान सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजुद रहे।
– ताल रोड़ पर एक्सप्रेस वे के समीप झाडिय़ों को काटने तथा सुरक्षा को लेकर सांसद लिख चुके हैं पत्र जावरा। जावरा से मंडावल जाते समय ताल रोड़ स्थित पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से दो मोटर साइकिल सवार घायल हो गए। जिसके कारण बाइक पर सवार दोनों सगे भाइयों लक्ष्मणसिंह डोडिया (50), जसवंत सिंह डोडिया (45) की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बताया जा रहा है कि दिनों भाई शादी में से लोट रहे थे। दुर्घटना होते ही सिविल हॉस्पिटल जावरा ले जाया गया। जहां दोनो शवों का पोस्टमार्टम होने के बाद मंडावल में दाह…
– एमडी और कार सहित 15 लाख का मश्रुका जप्त जावरा। जिले में अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध जारी अभियान के तहत रिंगनोद पुलिस को सफलता मिली हैं, पुलिस ने कार से अवैध मादक पदार्थ एमडी की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। आरोपियों के कब्जे से करीब 100 ग्राम एमडी जप्त की हैं। मामले में पुलिस ने एमडी व कार सहित करीब 15 लाख का मश्रुका बरामद किया हैं। रिंगनोद थाना प्रभारी विक्रम अहिरवार ने बताया कि एसपी अमित कुमार के निर्देशन एवं एएसपी रतलाम राकेश खाखा, एसडीओपी जावरा संदीप मालवीय के मार्गदर्शन मे गठित टीम…
– शहर थाना पर हुई नगर सुरक्षा समिति की बैठक जावरा। नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की सेवाएं सराहनीय है। आगामी त्यौहारों के मद्देनजर आप सभी को सजग व सक्रिय रहकर अपना दायित्व निभाना है। यह बात शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रसिंह जादौन ने नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की बुधवार को यहां थाना परिसर में आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कही। इस अवसर पर एसडीओपी संदीप मालवीय विशेष रूप से उपस्थित रहे। शाम को करीबन 5.30 बजे हुई बैठक में सुरक्षा समिति के कईं सदस्य मौजूद थे। जिनकी अमूमन हर उत्सव, पर्व के दौरान दी जाने वाली नि:शुल्क सेवाओं…
