Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– 9 बसों के बनाए चालान, 9 हजार के राजस्व की हुई वसुली जावरा। शहर के प्रियदर्शनी इंदिरा गांधी बस स्टेण्ड में खड़ी रहने वाली बसों के चालकों व परिचालकों के साथ मालिकों में हडकंप मच गया। वजह थी, ट्रेफिक पुलिस की कार्रवाई, बुधवार को सुबह करीब 10 बजे ट्रेफिक इंचार्ज सुबेदार सोनु वाजपेयी ने अपनी टीम के साथ बस स्टेण्ड में खड़ी बसों की चेकिंग प्रारंभ की, जिसमें कई बसों में नंबर प्लेट नहीं थी, तो कुछ बसों में आधी अधुरी मिली, कुछ में नबंर प्लेट तक नहीं मिली, साथ बस चालकों पर परिचालकों द्वारा युनिफार्म पहले बगैर वाहन…
– शहर थाना परिसर से शुरु कर पुरे शहर में निकाला मार्च जावरा। आगामी दिनों पडऩे वाले होली, रंग पचंमी, शीतला सप्तमी जैसे त्यौहारों के साथ ही रमजान माह जारी हैं, रमजान के बाद ईद का पर्व मनाया जाएगा। दोनो समप्रदायों के तीज त्यौहार शांति पूर्ण ढंग से मने, शहर में त्योहारों पर कोई अशांति ना फैले, किसी प्रकार का कोई विवाद ना हो और आपसी भाईचारे तथा अमन व शांति के साथ त्यौहार मने, इसको लेकर बुधवार को दोपहर में स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जिसमें अनुविभागीय अधिकारी त्रिलोचन गौड़, तहसीलदार संदीप इवने, एसडीओपी…
– रजिस्ट्री के बाद भी 15 फीट तक कर लिया था पक्का अतिक्रमण – बुधवार को न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस के साये में जेसीबी से हटाया अतिक्रमण जावरा। शहर की पिपलौदा रोड़ स्थित आनंद कॉलोनी में बुधवार को न्यायालय के आदेश पर पुलिस के साये में एक प्लाट पर लंबे समय किया गया अतिक्रमण जेसीबी की मदद से जमीदौंज किया गया। करीब 12 साल न्यायालय में मामला चलने के बाद अब कहीं जाकर फरियादी को न्याय मिला हैं। जिस प्लाट की रजिस्ट्री जो चुकी थी, उसी प्लाट पर अन्य द्वारा अतिक्रमण कर दो मंजिला मकान बना दिया गया,…
– सड़क मार्ग व सामुदायिक भवन की मिली सौगात – कुछ समय पूर्व ही 16 करोड़ की मिली थी स्वीकृति जावरा । प्रदेश का बजट जावरा विधानसभा क्षेत्र के लिए हमेशा की तरह इस बार भी विकासोन्मुखी रहा। क्षेत्र को साढ़े 17 करोड़ रु की लागत के विभिन्न कार्यो की सौगात मिली हैं। उल्लेखनीय है कि बीते सफ्ताह पूर्व ही जावरा विधानसभा क्षेत्र को 16 करोड़ 9 लाख रु की लागत से सात स्थानों के ब्रिज निर्माण की स्वीकृति मिली। जिनके कार्य व टेंडर प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी। बुधवार को मध्यप्रदेश के बजट में जावरा विधानसभा क्षेत्र को तीन महत्वपूर्ण…
लोकायुक्त की कार्रवाई : तहसील कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा
महिदपूर । तहसील कार्यालय महिदपूर में पदस्थ प्रवाचक दीपा चेलानी को लोकायुक्त उज्जैन ने पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटी बदलाव करवाने के एवज में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों टे्रस किया हैं। आवेदक हाकम पिता भैरूलाल चौहान निवासी मादुपुरा जमीनखेड़ा खजूरिया, महिदपुर ने 06 मार्च 2025 को पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त उज्जैन अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी कि उसके द्वारा तहसील कार्यालय में पट्टे की जमीन के नाम में त्रुटि में बदलाव करवाने के लिए आवेदन दिया था। जिसके एवज में तहसील कार्यालय में पदस्थ दीपा चेलानी द्वारा 10 हजार की रिश्वत की मांग की गई थी। शिकायत…
सीएम राईज स्कूल … होनहार विद्यार्थियों को कैसे मिलेगा प्रवेश …? सरकार ने नहीं बनाई कोई प्रवेश नीति
– करोड़ों खर्च कर सीएम राईज का भवन तो बना दिया, लेकिन प्रवेश को लेकर नहीं बनाई कोई नीति, – नवीन सत्र में हेण्ड ओव्हर की तैयारी, सरकारी स्कूल के बच्चों को ही मिलेगा प्रवेश – मध्यम वर्गीय होनहार छात्र प्रवेश से रहेंगे वंचित जावरा। प्रदेश सरकार ने शिक्षा के स्तर में सुधार लाने के लिए प्रदेश भर में कई हायर सेकेण्डरीस्कूलों को उन्नत करते हुए सीएम राईज विद्यालय का कान्सेप्ट लाते हुए सरकारी स्कूलों की आधारभूत संरचना और इन्फ्रास्ट्रक्चर को डेवलप करने तथा बच्चों को विद्यालय में सर्वसुविधा मिले इसको लेकर करोड़ों रुपए खर्च करते हुए सीएम राईज स्कूलों…
जावरा। जीवन मे हमेशा अच्छा सोचिए अच्छा बोलिए और अच्छा कीजिए क्योंकि यह सब वापस लौट कर आप के पास ही आएगा। जिसका सार्थक परिणाम वर्तमान मे जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन म.प्र. रीजन टीम द्वारा दो वर्षों में किये गयें कार्य वह निश्चित रूप से सराहनीय हैं। जैन सोश्यल ग्रुप मेन नीमच, जैन सोश्यल ग्रुप ग्रेटर नीमच के सभी दंपतियों द्वारा निश्चित रुप से जैन सोश्यल ग्रुप्स इंटरनेशनल फेडरेशन म.प्र. रीजन टीम द्वारा किये गयें कार्यों का मुल्यांकन कर उसके प्रति आपका सम्मान महत्वपूर्ण हैं। इसी कड़ी मै सबके साथ प्रेम स्नेह अपनत्व के साथ मिलने वाले जो पुरे…
-मंत्री काश्यप द्वारा मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री का आभार रतलाम। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने आज राज्य विधानसभा में 19,206 करोड़ 79 लाख 52 रूपये का वर्ष 2024-25 के लिए द्वितीय अनुपूरक अनुमान प्रस्तुत किया है। इसमें एमएसएमई विभाग के लिए 1075 करोड़ 80 लाख रूपये का प्रावधान प्रस्तावित है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने इस बजट प्रावधान के लिये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी और वित्त मंत्री जी के उक्त प्रयासों से प्रदेश में निवेश और औद्योगिकीकरण को नई गति…
– ऑनलाईन रसीद अपडेट होने के बाद सीधेे इंदौर से ही जुडेगी – स्थानीय अधिकारियों व कर्मचारियों से संबंध भी नहीं आएंगे काम – स्मार्ट मीटर लगने के बाद अब सीधें इंदौर कार्यालय से होगी कार्रवाई जावरा। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षैत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा जावरा में स्मार्ट मीटर लगाने का काम लगभग पुरा हो गया हैं। जिसके बाद अब मंगलवार से क्षैत्र में बिजली कंपनी ने नई व्यवस्था लागू की हैं। जिसके तहत अब बिजली बिल बकाया रहने पर सीधे इंदौर कार्यालय से बिजली काट दी जाएगी।बिजली कंपनी के एई राजेन्द्र पटेल ने बताया कि शहर में स्मार्ट मीटर…
– जावरा में स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी – पिपलौदा में आउटडोर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार जावरा। विगत 6 वर्षों में जावरा विधानसभा क्षेत्र में संबल योजना अंतर्गत 45 करोड़ 18 लाख रु से अधिक की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। पिपलोदा में आउटडोर स्टेडियम निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। जिसकी स्वीकृति शीघ्र दी जाएगी। वहीं जावरा में आउटडोर स्टेडियम के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया जारी हैं। उक्त आशय की जानकारी विभिन्न मंत्री गणों ने जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर दी। डॉ पांडेय के प्रश्न पर श्रम मंत्री प्रहलाद…
