– पं. भीमाशंकर शास्त्री के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान गंगा
जावरा। पिपलौदा रोड़ स्थित आक्या फंटे के समीप सरदार पटेल वेयरहाऊस पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा हैंं। कथा का शुभारंभ 17 मार्च 25 को प्रात: 8 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। वहीं कथा की पूर्णाहूति 23 मार्च 25 को महाप्रसादी के साथ होगी। सात दिनों तक भक्तों को कथा का रसपान प्रसिद्ध कथावाचन पंडित भीमाशंकर शास्त्री (धारियाखेड़ी वाले) करवाएंगे। कथा प्रतिदिन दोपहर 12 से 3 बजे तक होगी। प्रतिदिन कथा समापन के बाद आरती की जाकर प्रसादी वितरित होगी। कथा आयोजन बद्रीलाल भेरुलाल पाटीदार परिवार (माताजी बड़ायला) जावरा ने क्षैत्र की धर्मप्रेमी जनता से कथा में प्रतिदिन शामिल होकर कथा श्रवण करने का आव्हान किया हैं।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

