जावरा। नवयुवक मंडल अरोड़ा खत्री समाज, जावरा द्वारा सोमवारिया स्थित श्री द्वारकाधीश मंदिर पर प्रतिवर्षानुसार शाम 7 बजे भव्य फाग महोत्सव एवं भजन संध्या कार्यक्रम मनाया गया। आयोजन में समाज के बच्चे, महिलाए एवं पुरूषो के साथ वरिष्ठजन भी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए। पुजारी श्री धु्रव ठाकुर द्वारा मंदिर परिसर में विराजित भगवान द्वारकाधीश, वरुण देव एवं हनुमान जी का आकर्षक मनमोहक श्रंगार किया, साथ ही युवा मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण को आकर्षक लाईट एवं फुलो से सजाया गया।
कार्यक्रम के प्रारम्भ में श्री द्वारकाधीश भगवान की संगीतमय आरती सम्पन्न हुई, आरती के पश्चात कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। भजन संध्या में प्रतापगढ से पधारे हरि राजस्थानी ने भगवा गणेश, बालाजी, श्री श्याम बाबा, भोलेनाथ के सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। युवा मंडल के वर्तमान पदाधिकारियो द्वारा गायक कलाकार हरि राजस्थानी एवं संगीत कलाकार मोलू म्युजिक ग्रुप की पुरी टीम का स्वागत सम्मान पुष्प हार पहना कर किया गया, साथ ही समाज अध्यक्ष श्री बालयोगी विष्णु अरोड़ा एवं महिला मंडल अध्यक्ष कविता अरोड़ा द्वारा गायक हरि राजस्थानी का स्वागत पुष्प हार द्वारा किया गया। सुमधुर भजनों के पश्चात श्री द्वारकाधीश को गुलाल अर्पित किया गया एवं भव्य फाग उत्सव की शुरुआत हुई, जिसमे राधा कृष्ण एवं होली के मंगल भजनों पर उपस्थित समाज-जनो, महिलाओं व युवाओ ने आनन्द लेतें हुए जमकर नृत्य किया, एक-दूसरे को गुलाल लगाई तथा युवा मंडल द्वारा पुष्प वर्षा कर होली की शुभकामनाएं दी।
लक्की ड्रा में विजेताओं ने पाए पुरुस्कार –
कार्यक्रम के समापन में भगवान की भव्य आरती की गई एवं प्रसाद वितरण हुआ व अंत मे उपस्थित समाज बन्धुओ के बीच तीन भव्य लक्की ड्रा खोले गए एवं पुरस्कार के लाभार्थी ओमप्रकाश-कमलादेवी अरोड़ा (सजिया) परिवार द्वारा विजेताओ को पुरुस्कार वितरण किया गया। लक्की ड्रा में प्रथम पुरस्कार हरिराम अरोड़ा सजिया की स्मृति में हैवल्स हेयर ड्रायर राजेश अरोड़ा को, द्वितीय पुरुस्कार रामरतन अरोड़ा सजिया की स्मृति में प्रेस्टिज इलेक्ट्रिक केतली ओमप्रकाश अरोड़ा को एवं तृतीय पुरुस्कार स्व. हितेश अरोड़ा सजिया की स्मृति में हैवल्स ड्राय आयरन (प्रेस) अभिजित अरोड़ा को प्रदान की गई। सफल आयोजन में सहयोग हेतु समाज के सभी उपस्थित युवा साथियों, पुरुषों तथा महिला मंडल का आभार युवा मंडल अध्यक्ष उमेश अरोड़ा ने माना।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

