– खत्रीपुरा स्थित मंदिर पर हुई भक्ति, भजनों पर झुमे भक्त
जावरा। पूनम की है रात दादा.. आज तो थाने आनो है.. जैसे भजनों पर देर रात तक शहर के खत्रीपुरा स्थित श्री चिंतामणि पाश्र्वनाथ मंदिर पर भक्त झुमते रहे। प्रत्येक पुनम को यहां श्री चिंतामणि भक्त मंडल द्वारा भक्ती की जाती हैं।
शुक्रवार को पूनम के दिन रात्रि 8.30 बजे श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ मंदिर पर लाभार्थी सिसोदिया परिवार के अशोक सिसोदिया, प्रदीप, विमल, विजय, वीरेंद्र ,रूपेश सिसोदिया परिवार ने लाभ लेकर भक्ति कारवाई।देर रात तक भक्ति में एक से एक बेहतरीन भजनों पर प्रस्तुतियां दी गई। इन भजनों पर महिलाओं पुरुषों ने प्रभु के सामने नृत्य कर भक्ति में झूमें।
रात्रि 9.45 बजे श्री चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान की आरती के साथ ही दादा जिनकुशल सूरीजी, गौतम स्वामीजी, राजेंद्र सूरीजी, घंटाकर्ण महावीर, मणिभद्र देव एवं महान चमत्कारी नाकोड़ा भैरव की आरती की बोली लगाई गई, जिसमे भक्तों ने बढ़-चढ़कर का हिस्सा लिया। इसके पश्चात आरती प्रारंभ हुई। देर रात तक चली आरती में भी भक्त खूब झूमें।
भक्ती में इनकी रही उपस्थिति –
प्रभु भक्ती में त्रिस्तुतिक श्रीसंघ अध्यक्ष अजीत चत्तर, सरार्फ प्रकाश कांठेड़, जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अशोक चोपड़ा, दिलीप चत्तर, गजेंद्र नाहर, अशोक चंडालिया, सचिन लुहाडिय़ा, सुधीर मेहता, विमल सिसोदिया, शैलेश कांठेड़, अभय चोपड़ा, अनिल चोपड़ा, प्रवीण बरमेचा, तेजमल धम्मानी, मनीष लूक्कड़, भक्त मंडल के संजय मेहता, राजकुमार मारवाड़ी, आशीष मेहता, अमित चंद्रावत के साथ महिलाएं भी मौजूद रही। महा आरती के पश्चात वीरेंद्र सिसोदिया (केवी) ने भक्त मंडल का बहुमान भी किया।

०००००००००००००००००००
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

