– लायन्स नेत्र चिकित्सालय को अभय अरूणा ओसवाल ट्रस्ट की ओर से मिलेगी ऐंबुलेंस
– रीजन कान्फ्रेंस अभिव्यक्ति में 15 क्लबों के 300 सदस्य हुए शामिल
जावरा। लायन्स इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 की रीजन-1 की रीजन कॉन्फ्रेंस अभिव्यक्ति सम्पन्न हुई। जिसमें रीजन के 15 क्लबों के 300 सदस्यों ने भाग लिया।
रीजन चेयरमेन ला. अरूण संघवी की अध्यक्षता में अरूणा ओसवाल (पास्ट इन्टरनेशनल डायरेक्टर, मुम्बई) के मुख्य आतिथ्य में तथा डिस्ट्रिक्ट 3232 एफ 1 की पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर किरण जैन बड़ौदा की विशिष्ट अतिथि में संपन्न हुआ। कान्फ्रेंस में प्रथम डि. गवर्नर अनिल खंडेलवाल इंदौर, द्वितीय डि.गवर्नर जयप्रकाश त्रिपाठी धार, पूर्व डिस्ट्रिक गवर्नर डॉ.सी.एल वर्मा, शरद मेहता इन्दौर की विशेष उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ला. अरूणा ओसवाल ने अपने उद्बोधन में सम्पूर्ण क्षेत्र के लायन्स क्लबों के माध्यम से जो सेवा गतिविधियां संचालित हो रही हैं, वह प्रंशसनीय हैं। डिस्ट्रिक्ट 3233 जी-1 के अंतर्गत रीजन-1 की सेवा गतिविधियों का मैने कार्य देखा है जो तारीफे काबिल है। करीब 240 देशों में मानवता की सेवा के लिए लायन्स क्लब के सदस्य अपनी-अपनी गतिविधियों के माध्यम से सेवा प्रदान कर रहे है। जिससे लाखों जरूरत मंदो को उससे लाभ प्राप्त हो रहा है। आपने जावरा लायन्स क्लब के बारे में विशेष रूप से कहा कि जन सहयोग के माध्यम से नेत्र चिकित्सालय अपनी विशिष्ठ छाप अंकित कर चुका है। और यह चिकित्सालय सेवा के तीर्थ के रूप में परिवर्तित हो चुका है।
कार्डियक एम्बूलेंस की घोषणा की –
आपने जावरा लायन्स नेत्र चिकित्सालय के लिए अभय अरूणा ओसवाल ट्रस्ट की ओर से कार्डियक एम्बुलेंस (हृदय रोगियों के लिये) करीब 50 लाख रुपये के लगभग देने की घोषणा की है। किरण जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि छोटे से शहर में लायन्स क्लब जो सेवाएं प्रदान कर रहा है नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से। जिसने अपने पुरे क्षेत्र में स्थान बना लिया है। वहीं रीजन के सभी क्लबों के कार्यों की प्रशंसा की। लायंस क्लब जावरा को मैं अपनी ओर से पूर्ण रूप से सहयोग प्रदान करूंगी।
सभी क्लबों ने बढ़ चढ़ कर किया कार्य –
प्रारभं में रीजन चेयरमेन अरूण संघवी ने स्वागत भाषण देते हुए कहां कि मेरे रीजन के 15 क्लबों में सभी ने एक से एक बढ़ चढ़कर कार्य किया हैं। इसके लिये सभी क्लबों के पदाधिकारीयों को साधुवाद। कॉन्फ्रेंस की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। स्वागत गीत साक्षी अरोड़ा ने प्रस्तुत किया। स्वागत नृत्य अधिरा संघवी ने किया। लायन क्लब जावरा के आतिथ्य में यह रीजन कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। जिसके अध्यक्ष डॉ. शैलेन्द्र पाण्डेय ने भी अपना उद्बोधन दिया। अतिथियों का परिचय सुरेश मेहता, अनिल धारीवाल ने दिया। कान्फ्रेंस की सजावट एवं संचालन रीजन के कीट वितरण में सहयोग रमेश मेहता, विजय पामेचा, संदीप रांका, शेखर नाहर, डॉ.एच.एस.राठौर, रजनी अरोड़ा, महादेव पाटीदार, संतोष राठौर, संतोष मेढ़तवाल, पवन मोदी, विजय राठौर, घनश्याम रामनानी, विपिन चोरडिय़ा, राकेश पी. कोचट्टा, पुष्पा वरूण आदि ने किया।
रीजन चेयरमेन ने बांटे 102 अवार्ड –
अतिथियों एवं रीजन चेयरपर्सन अरुण संघवी एवं संगीता संघवी ने करीब 102 अवार्डो से विभिन्न लायन सदस्यों एवं क्लबो को सम्मानित किया। जिसमें प्रमुख रूप से सुपर स्टार ऑफ द रीजन अशोक सेठिया, लायन ऑफ द रीजन सजी वर्गीस, स्टार ऑफ द रीजन रवि बोथरा रतलाम को दिया गया। संचालन राजकुमार मारवाड़ी व श्रद्धा संघवी ने किया। आभार कॉन्फ्रेंस चेयरमेन ने माना।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

