– शिवगढ़ पुलिस ने ग्राम जाम्बुकुड़ी में दी दबिश, 17.025 किलो गांजे के हरे पौधे बरामद
रतलाम। जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शिवगढ़ थाना पुलिस ने ग्राम जाम्बुकुड़ी में गांजे की अवैध खेती का मामला पकड़ा है। पुलिस ने खेत से गांजे के 127 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका कुल वजन 17.025 किलोग्राम बताया गया है। जब्त पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख रुपये है। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
कपास और मक्का की फसल के बीच उगाए जा रहे थे पौधे –
पुलिस के अनुसार, 9 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम जाम्बुकुड़ी निवासी प्रभुलाल पारगी ने अपने खेत में गांजे के पौधे उगा रखे हैं। सूचना पर शिवगढ़ पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी, जहां दो व्यक्ति खेत में काम करते मिले। पुलिस को देखकर दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने उन्हें पकड़ लिया।
दो आरोपियों को किया गिरफ्तार –
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रभुलाल पिता रखमा पारगी (35), निवासी ग्राम जाम्बुकुड़ी, तथा प्रकाश पिता विश्राम देवधा (29), निवासी मनासा, थाना शिवगढ़, हाल मुकाम ग्राम जाम्बुकुड़ी के रूप में की है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज –
खेत की तलाशी के दौरान कपास और मक्का की फसल के बीच अलग-अलग स्थानों पर गांजे के पौधे मिले। पुलिस ने पंचों की मौजूदगी में पौधों की गिनती और जब्ती की कार्रवाई की। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।
इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका –
कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक लिलियन मालवीय सहित उपनिरीक्षक प्रतापसिंह भदोरिया, अजमेरसिंह भुरिया तथा पुलिस टीम के अन्य अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। पुलिस मामले में गांजे की अवैध खेती से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

