• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

October 13, 2026

थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!

October 13, 2026

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, October 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!
क्राइम न्यूज़

थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!

EditorBy EditorOctober 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा के औद्योगिक क्षेत्र थाना परिसर के पास सनसनीखेज वारदात, – आरोपी पति पुलिस हिरासत में, पत्नी घायल अवस्था में रतलाम रैफर
जावरा। पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ गई पत्नी मंगलवार को जब सामाजिक दबाव के चलते औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पहुंची, तो मामला अचानक हिंसक हो गया। पत्नी को घर ले जाने की जिद पर अड़े बहादुरपुर निवासी पति जीवनसिंह ने कथित तौर पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पहले उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाने में चल रही थी आगे की प्रक्रिया, तभी हुआ हमला –
मिली जानकारी के अनुसार, बीती 5 अक्टूबर को महिला अपने पति से परेशान होकर प्रेमी के साथ चली गई थी। मंगलवार को सामाजिक दबाव के चलते महिला अपने प्रेमी के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंची थी। इसी दौरान उसका पति जीवनसिंह भी थाने पहुंच गया। बताया जा रहा है कि जीवनसिंह अपनी पत्नी को वापस घर ले जाना चाहता था, लेकिन महिला उसके साथ जाने को तैयार नहीं थी। स्थिति को देखते हुए पुलिस महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजने की तैयारी कर रही थी। इसी बीच विवाद ने गंभीर रूप ले लिया और जीवनसिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया।
जावरा अस्पताल से रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर –
अचानक हुए हमले से मौके पर हड़कंप मच गया। घायल महिला को तत्काल जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी जीवनसिंह को हिरासत में ले लिया है। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है। सवाल यह है कि जब महिला को वन स्टॉप सेंटर भेजने की प्रक्रिया चल रही थी, तब यह हमला कैसे हुआ? घटना ने थाने के आसपास सुरक्षा व्यवस्था और विवाद की स्थिति में महिला की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले में पुलिस की विस्तृत जानकारी और जांच के निष्कर्ष सामने आने बाकी हैं।

Post Views: 3
#crime news #jaora news today #PoliceAction
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

October 13, 2026

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026

भाजपा नगर मंडल जावरा ने स्वर्गीय अजय सिंह भाटी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

October 11, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

By EditorOctober 13, 2026

– 20 अक्टूबर को निकलेगी भगवान श्रीराम की सवारी, शाम 7.15 बजे होगा रावण, कुंभकर्ण…

थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!

October 13, 2026

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026

रतलाम में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 55 लाख की साइबर ठगी, हैदराबाद और कर्नाटक से 3 आरोपी गिरफ्तार

October 12, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में दशहरा उत्सव की तैयारियां तेज, विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने मैदान का किया निरीक्षण

October 13, 2026

थाने में पत्नी ने पति के साथ जाने से किया इनकार, गुस्साए पति ने मार दिया चाकू!

October 13, 2026

नेताओं को उद्घाटन की फुर्सत नहीं, जनता ने खुद चालू कर दिया खामियों से भरा जावरा का रेलवे अंडरब्रिज!

October 12, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.