– 13 हायर सेकेंडरी और 17 हाईस्कूलों में भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशाला, बाउंड्रीवाल और फर्नीचर सहित अन्य सुविधाओं का होगा विस्तार
जावरा। जावरा विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी सौगात मिली है। विधायक डॉ. राजेन्द्र पांडेय के प्रयासों से क्षेत्र के 30 हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों के लिए 30 करोड़ 12 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। स्वीकृत राशि से स्कूल भवन निर्माण, अतिरिक्त कक्ष, प्रयोगशालाएं, बाउंड्रीवाल, फर्नीचर, कंप्यूटर पैनल सहित विभिन्न शैक्षणिक सुविधाओं का विकास किया जाएगा।
विधायक डॉ. पांडेय लंबे समय से भवनविहीन स्कूलों की समस्या को लेकर प्रयासरत थे। उन्होंने विधानसभा सत्रों में इस मांग को उठाने के साथ मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र की शैक्षणिक समस्याओं और आवश्यकताओं से अवगत कराया था। इन प्रयासों के बाद 30 स्कूलों के लिए राशि स्वीकृत हुई है।
इन 30 स्कूलों को मिली स्वीकृति –
शासन से मिली स्वीकृति में कुल 13 हायर सेकेंडरी स्कूल शामिल हैं, जिसमें हायर सेकेंडरी स्कूल ढोढर, पिपल्याजोधा, असावती, रिंगनोद, कमला नेहरू जावरा, बरखेड़ी, बालक कालूखेड़ा, सुखेड़ा, बड़ायला माताजी, कन्या पिपलौदा, रियावन, चिकलाना, हतनारा हैं। वहीं कुल 17 हाईस्कूल हैं, जिसमें हाई स्कूल कांकरवा, मांडवी, बंडवा, रोला, काटजू जावरा, रानीगांव, गोंदीधर्मसी, कन्या कालूखेड़ा, धामेड़ी, हसनपालिया, बिनोली, मामटखेड़ा, सेमलिया, नांदलेटा, बड़ायला चौरासी, उम्मेदपुरा, लाम्बाखोरा शामिल हैं। इस स्वीकृति से जावरा विधानसभा क्षेत्र के इन 30 स्कूलों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

