• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 27
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»खेल»JPL सीजन 5 फाइनल : हुमेरा किंग्स और SR टाइटन्स आमने-सामने, जावरा में क्रिकेट का महामुकाबला
खेल

JPL सीजन 5 फाइनल : हुमेरा किंग्स और SR टाइटन्स आमने-सामने, जावरा में क्रिकेट का महामुकाबला

EditorBy EditorMay 13, 2026No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– जावरा के दशहरा मैदान पर खेला जाएगा फाईनल मेच
जावरा। अंबेडकर क्रिकेट क्लब, जावरा द्वारा दशहरा मेला मैदान जावरा पर आयोजित जावरा प्रीमियर लीग (JPL) सीजन 5 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। 12 दिनों तक चले रोमांचक मुकाबलों के बाद अब टूर्नामेंट को अपने दो फाइनलिस्ट—हुमेरा किंग्स जावरा और SR टाइटन्स जावरा—मिल चुके हैं। दूसरे क्वालिफायर में शानदार जीत के साथ SR टाइटन्स ने फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका मुकाबला दमदार फॉर्म में चल रही हुमेरा किंग्स से होगा। अब पूरे जावरा शहर की नजरें इस हाई-वोल्टेज फाइनल मैच पर टिकी हैं।
फाइनल मुकाबला : जब भिड़ेंगी दो दमदार टीमें –
इस बार खिताबी जंग होगी हुमेरा किंग्स जावरा और SR टाइटन्स जावरा के बीच। हुमेरा किंग्स जावरा ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन और निरंतरता दिखाते हुए सबसे पहले फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं SR टाइटन्स जावरा ने दूसरे क्वालिफायर में जबरदस्त खेल दिखाते हुए पटेल चैलेंजर्स को करारी शिकस्त देकर फाइनल का टिकट कटाया।
क्वालिफायर मैच की झलक –
दूसरा क्वालिफायर बेहद रोमांचक रहा। SR टाइटन्स ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और शानदार गेंदबाजी व सधी हुई बल्लेबाजी के दम पर मैच पर पकड़ बनाए रखी। अंतत: टीम ने बड़ी जीत दर्ज कर फाइनल में जगह पक्की की।
अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति –
टूर्नामेंट के इस अहम पड़ाव पर कई गणमान्य अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर खिलाडय़िों का उत्साहवर्धन किया। अतिथि के रुप में प्रमोद रावल (अध्यक्ष जनभागीदारी समिति, शहीद भगत सिंह कॉलेज, जावरा), राजेश शर्मा (नगर मंडल अध्यक्ष, बीजेपी जावरा), मनीष ऊंटवाल (मंडल महामंत्री), शकील खान (MR, MP), महेंद्र चौहान (हितग्राही प्रभारी, नगर मंडल जावरा) शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया तथा अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया।इन्होने किया स्वागत-सम्मान –
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत अंबेडकर क्रिकेट क्लब के सदस्यों प्रदीप यादव, विजय चौहान, अंकित यादव, मनीष यादव, दिनेश चौहान, सुदेश चौहान, सुनील काशी, गोलू ब्रावो, दीपक यादव, गोलू खान, विशाल सानू, आकाश कसोद, दिनेश यादव, पीयूष निम्बे आदि द्वारा किया गया। संचालन दिनेश चौहान ने किया। आभार प्रदीप यादव ने माना।
फाइनल मुकाबला कब ? –
अंबेडकर क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित इस भव्य टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 13 मई 2025 को रात्रि में खेला जाएगा। अब पूरे शहर की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हैं देखना दिलचस्प होगा कि JPL सीजन 5 की चमचमाती ट्रॉफी किस टीम के नाम होती है।

Post Views: 55
#jaora news #sport
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

विश्व रक्तदान दिवस पर जावरा में लगा विशाल रक्तदान शिविर, 111 यूनिट रक्तदान के साथ हुआ पौधारोपण

June 15, 2026

Jaora news : आदिवासी अंचल को मिली विकास की बड़ी सौगात, 10.50 करोड़ रुपये के कार्यों की घोषणा

June 3, 2026

लायंस क्लब जावरा को इंदौर कन्वेंशन में 6 सर्वोच्च अवार्ड, स्वर्णिम कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि

May 25, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

By EditorJune 27, 2026

– कुछ न्यायाधीशों के व्यवहार और कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल – वर्षों से एक ही…

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026

रतलाम पुलिस का बड़ा एक्शन : 1 करोड़ की MD ड्रग्स जब्त, तस्कर गिरफ्तार

June 26, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा न्यायालय में न्यायिक कार्यप्रणाली पर फूटा वकीलों का गुस्सा, अभिभाषक संघ ने बुलाई आपात सामान्य सभा

June 27, 2026

देश में नंबर-1 बना जावरा का शासकीय सांदीपनि विद्यालय, स्वच्छ एवं हरित विद्यालय मूल्यांकन 2026 में रचा इतिहास

June 26, 2026

हतनारा हादसे में प्रशासन का बड़ा एक्शन : मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख मुआवजा, लापरवाह कर्मचारियों पर गिरी गाज

June 26, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.