Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
– दोपहर साढ़े 12 बजे पीपलीबाजार में आम सभा को सम्बोधित करेंगे शिवराज जावरा। मध्यप्रदेश में विधानसभा का चुनाव का शंखनाद हो चुका है, प्रदेश भर में कई स्टार प्रचारक अपने अपने दायित्व अनुसार चुनावी सभाएं और रैली निकालकर विकास कार्यो के बल पर मतदाताओं को रिझाने का प्रयास कर रहे है। इसी कड़ी में मंगलवार को प्रदेश के मुखिया शिवराजसिंह चौहान जावरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में शहर के पीपली बाजार में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। सीएम की आपसभा की तैयारियों को लेकर रविवार को जिला कलेक्टर भास्कर लक्षकार, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार…
– भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में करेंगे रोड़ शो – पीपली बाजार में होगी आम सभा – करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह के विरोध के चलते पूर्व में निरस्त हो चुका है सीएम का दौरा – 4 नवंबर को रतलाम आएंगे पीएम मोदी जावरा। विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगामी 31 अक्टुबर को जावरा आ रहे है। जिसको लेकर शनिवार की देर शाम को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई और जिम्मेदारियों का वितरण किया गया। मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि 31 अक्टुबर…
जावरा । मध्यप्रदेश बटालियन एनसीसी द्वारा वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 26 अक्टूबर से 4 नवंंबर तक जवाहर नवोदय विद्यालय कालूखेडा में आयोजित किया जा रहा है । शिविर का शुभारंभ करते हुए कैम्प कमांडेट कर्नल हर्ष सेठी ने राष्ट्र निर्माण में युवाओ के योगदान का महत्व व एनसीसी द्वारा स्थापना से लेकर अब तक देश सेवा के लिए किए गए कार्यो का ब्योरा पेेश किया। शिविर में कराई जाने वाली विभिन्न गतिविधियों जैसे ड्रिल, कवायद, फायरिंग, फील्ड क्रा ट, बैटल क्रा ट तथा मेप रीडिंग के बारे मे विस्तार से समझाया। साथ ही शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा खेलकुद कार्यक्रम…
जावरा । नामांकन जमा कराने के बाद निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना भाग्य आजमा रहे जीवनसिंह शेरपुर ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क प्रारंभ कर दिया है। शनिवार को ग्राम कुम्हारी , असावती, बोरवना, भड़का, शक्करखेडी, तरासिया, पिपलिया सिर, मेहंदी, कांकरवा, धतरावदा, रिछागुर्जर, रोला मगरा क्षेत्र में जीवनसिंह ने प्रभावी जनसंपर्क किया। इस दौरान शक्करखेडी में महर्षि वाल्मीकि जयंती पर शेरपुर ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। जीवनसिंह शेरपुर ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि हम किसानों और बेरोजगार युवाओं के लिए लड़ रहे है। पिछले 6 सालों से वेकेंसी नहीं…
जावरा। चुरू वाला दाल मिल के यहां नाकाबंदी कर चैकिंग के दौरान एक ट्रक से 26 गौवंश अवैध परिवहन मामले में आरोपी को 1 वर्ष का कारावास तथा 5 हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। प्रथम श्रेणी न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट एनएस ताहेड ने आरोपी वाहन मालिक गोटू उर्फ गोंदु (70) पिता केसा उर्फ केशा बंजारा निवासीकुम्भा सर्कल भीलवाडा (राजस्थान) को धारा 6 सहपठित धारा 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत दोषी पाते हुए एक वर्ष का सश्रम कारावास तथा 5 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया। https://youtube.com/shorts/m71unyeB3yo?si=bxoODnO0VUL-7Nhf जिला अभियोजन अधिकारी जीपी घाटिया ने बताया…
जावरा। वाल्मीकि समाज जावरा द्वारा स्थानीय गोगा देव मंदिर पूल बाजार पर आदि कवि महर्षि वाल्मीकि का जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। भगवान वाल्मीकि की महाआरती की गई। जहां वाल्मीकि धर्म संगठन के प्रदेश प्रवक्ता पुखराज बिड़वान ने उपस्थित वाल्मीकि समाज के संत ओमनाथ महाराज, राजेंद्र कल्याणे पटेल, जीवन कल्याणे, रमेशचंद चौहान, शिव कंडारे, किशोर भगत, किशोर कल्याणे, नानूराम चौहान, संदीप डुलगज, राजेश दावरे, उमेश भगत, लेखराज शिंदे, दिनेश पेमाल आदि का सम्मान किया गया। इस मौके पर रोनी चांवरे, राज गोडाला, निखिल पटवाने, देव बाली, दिलीप कल्याणे, भोला मेंहदूले आदि मौजुद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश बारवासे ने…
– सांई रिसोर्ट पर कार्यालय उद्घाटन के बाद ताल नाका से शुरु होगी नामांकन रैली जावरा। विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी वीरेन्द्रसिंह सोलंकी के कार्यालय का उद्घाटन 30 अक्टुबर को सुबह 9 बजे खाचरौद रोड़ स्थित सांई रिसोर्ट पर होगा। कार्यालय उद्घाटन के बाद सुबह 11 बजे ताल नाका से नामांकन रैली निकाली जाएगी। जो शहर के विभिन्न मार्गो से होती हुई चौपाटी स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचेगी। https://youtu.be/PnIu_Txr3f0?si=PLeqMiN-GriNRK1Z चुनाव कार्यालय मीडिया प्रभारी युसूफ अली बोहरा ने बतायाकि 30 अक्टुबर सोमवार को सुबह 9 बजे खाचरौद रोड़ स्थित सांई रिसोर्ट पर कांग्रेस के चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया जाएगा। प्रात:…
– न्यायालय के आदेश पर आईए थाना ने दर्ज किया प्रकरण – प्रार्थी ने धारा 406, 420, 464, 467, 468, 471, 120 बी एवं 500 के तहत प्रकरण दर्ज करने दिया था आवेदन – आई ए थाना ने मामले में तीन लोगों पर धारा 420, 34 के तहत दर्ज किया प्रकरण जावरा। ग्राम बन्नाखेड़ा स्थित सर्वे नंबर 214/3, रकबा 5 बीसवा के विक्रय के मामले में न्यायालय के आदेश पर ओद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा ने भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार, दस्तावेज लेखक विशाल चत्तर तथा उनकी माता विजया चत्तर पर भादस 1860 की धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज…
– कालूखेड़ा बोले कार्यकर्ताओं का मान सम्मान और पहचान आवश्यक, पुराना व्यवहार बदलना होगा – जवाब में डॉ पाण्डेय ने कहा बीते कई सालों से कार्यकर्ताओं का मान सम्मान खुद के मान सम्मान से ऊपर रखा है – केन्द्रीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही सोमवारियां से निकाली नामांकन रैली – पुरे बाजार का भ्रमण कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, दाखिल किया नामांकन – सांसद गुप्ता बोले जो इधर गया उधर गया वह पार्टी से बाहर गया जावरा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने सोमवारियां में अपने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर…
जावरा। शहर के खिड़की दरवाजा स्थित न्यू ए एच सुविधा केंद्र पर दोपहर करीब 12 बजे अचानक आग लग गई। जिससेअफरा तफरी गई। तीन मंजिला रुई फैक्ट्री में अचानक लगी आग से आसापास की दुकानों में भी अफरा तफरी मच गई। देखते ही देखते मोके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर फायर ब्रिगेड मोके पर पहुँची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। नुकसानी का आंकलन अभी नही हो पाया है, आग पर काबू पाने के बाद नुकसानी का आंकलन होगा। https://youtube.com/shorts/qsy2AUQoGjk?si=BNMc8SFluSRdvMX3
