• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, September 8
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»क्राइम न्यूज़»अवेध गौवंश परिवहन मामले में 1 साल का कारावास और 5 हजार का अर्थदंड
क्राइम न्यूज़

अवेध गौवंश परिवहन मामले में 1 साल का कारावास और 5 हजार का अर्थदंड

EditorBy EditorOctober 28, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

जावरा। चुरू वाला दाल मिल के यहां नाकाबंदी कर चैकिंग के दौरान एक ट्रक से 26 गौवंश अवैध परिवहन मामले में आरोपी को 1 वर्ष  का कारावास तथा 5 हजार रूपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। प्रथम श्रेणी न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट एनएस ताहेड ने आरोपी वाहन मालिक गोटू उर्फ गोंदु (70) पिता केसा उर्फ केशा बंजारा निवासीकुम्भा सर्कल भीलवाडा (राजस्थान) को धारा 6 सहपठित धारा 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत दोषी पाते हुए एक वर्ष का सश्रम कारावास तथा 5 हजार रूपये के अर्थदंड से दंडित किया।


जिला अभियोजन अधिकारी जीपी घाटिया ने बताया कि 17 मार्च 2013 को पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि चुरु दाल मील के सामने फोरलेन पर मंदसौर तरफ से ट्रक क्रमांक आरजे 09 जी 2452 आ रही है। पुलिस द्वारा चुरुदाल मील के सामने हाईवे रोड जावरा पहुंचकर नाकाबंदी की। इस दौरान ट्रक क्रमांक आरजे 09 जी 2452 मंदसौर तरफ से आता दिखा जिसे हाथ देकर रोका। जिसमे तीन व्यक्ति बैठे हुए थे। वाहन को खाकी रंग के त्रिपाल से रस्सी बांधकर ढक रखा था। पंचानों के समक्ष नाम पुछने पर चालक ने अपना नाम बनवारी पिता भंवरदास निवासी गांव रोपा जिला भीलवाडा बताया एवं दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम बहादुर पिता राजू निवासी कुम्भा सर्कल भीलवाडा का होना बताया। वहीं तीसरे ने रोडु पिता कान्हाजी निवासी कुम्भा सर्कल भीलवाडा का होना बताया। चालक बनवारी लाल एवं पंचान की मौजूदगी में गाडी का त्रिपाल हटाकर देखा तो वाहन के डालिये में लकडी के चार पटिये लगे थे जिन्हें निकालकर देखा तो वाहन के अंदर 26 केडे ठूस ठूस कर भरे पाए गए जिनके खाने के लिये चारे पानी की कोई व्यवस्था नहीं थी तथा केबिन को चैक करते कैबिन में हरे रंग की 50 लीटर वाली एक प्लास्टिक की केन तथा एक 5 लीटर की प्लास्टिक सफेद रंग की केन जिसमें हाथ भट्टी की कच्ची शराब पाई गई। चालक से वाहन मालिक का नाम पता पुछने पर गोटू उर्फ गोंदु पिता केशा बंजारा निवासी कु भा सर्कल भीलवाडा का होना बताया तथा हमसे मैले में स्वयं खडे होकर उक्त ट्रक में गौवंश वध करने हेतु मैले से धुलिया महाराष्ट्र के लिए भरवाए थे। शराब के लायसेंस के संबंध में पुछने पर नही होना बताया। पुलिस द्वारा मौके पर तीनो आरोपियो को गिर तार कर शराब एवं गोवंश तथा वाहन को जप्त किया गया। थाने पर अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया था।


विवेचना उपरांत प्रकरण में आरोपी वाहन मालिक गोटू पिता केशा बंजारा तथा गौवंश मालिक मदन पिता बंजारा को भी गिरफ्तार कर  आरोपियों के मेमो से आरोपी बनाए गए। प्रकरण में अभियुक्तगण के विरुद्ध धारा 4,6,9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिशेध अधिनियम 11 (घ) पशुक्रूरता अधिनियम एवं 34(2) म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत अभियोगपत्र न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में अभियोजन की ओर सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी भुपेन्द्र कुमार सांगते द्वारा शासन की ओर से पैरवी कर साक्ष्य लेखबद्ध कराई गई। प्रथम श्रेणी न्यायालय न्यायिक मजिस्ट्रेट एनएस ताहेड द्वारा विचारण उपरांत साक्ष्य के आधार पर आरोपी गोटू उर्फ गोंदु के विरूद्ध धारा 6 सहपठित धारा 9 म.प्र. गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम 2004 के तहत आरोप सिद्ध पाए जाने से आरोपी को एक वर्ष का सश्रम कारावास एवं 5000 रूपये के अर्थदंड से दंडित किया गया। प्रकरण में अन्य शेष आरोपी फरार है।

Post Views: 260
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

रतलाम पुलिस की कार्रवाई : 5 एमडी ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार, 100 ग्राम एमडी ड्रग्स और ईको कार जब्त

September 5, 2026

ढोढर में निर्माणाधीन मकान के तलघर में मिले दो शव, सल्फास की गोलियां और सुसाइड नोट बरामद

August 27, 2026

आलोट पुलिस की कार्रवाई : एमडी ड्रग्स बनाने में उपयोगी 110 किलो से अधिक केमिकल जब्त

August 26, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

By EditorSeptember 8, 2026

– जावरा के पांच मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच जावरा । में…

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026

जावरा की माधवानंद एकेडमी में शिक्षक दिवस समारोह, शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ सम्मान

September 5, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के मेडिकल स्टोरों पर औषधि निरीक्षक की औचक जांच, 3 दिन में दवाओं की खरीदी-बिक्री का रिकॉर्ड देने के निर्देश

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनी जन्माष्टमी, नन्हे राधा-कृष्ण ने मोहा मन

September 8, 2026

जावरा पब्लिक स्कूल में भव्य शिक्षक दिवस समारोह, रैम्प वॉक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

September 5, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.