– भाजपा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में करेंगे रोड़ शो
– पीपली बाजार में होगी आम सभा
– करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह के विरोध के चलते पूर्व में निरस्त हो चुका है सीएम का दौरा
– 4 नवंबर को रतलाम आएंगे पीएम मोदी
जावरा। विधानसभा चुनाव के तहत भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय के समर्थन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान आगामी 31 अक्टुबर को जावरा आ रहे है। जिसको लेकर शनिवार की देर शाम को भाजपा पदाधिकारियों की बैठक हुई और जिम्मेदारियों का वितरण किया गया।
मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने बताया कि 31 अक्टुबर को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का कार्यक्रम आलाकमान से प्राप्त हुआ है, जिसको लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। सीएम शिवराज सिंह शहर के पीपली बाजार में आमसभा को सम्बोधित करेंगें, इससे पूर्व संभवत: सीएम को रोड़ शो भी आयोजित होगा। जो चौपाटी से पीपली बाजार तक होगा। बैठक में जावरा विधानसभा के सभी पदाधिकारी मौजुद रहे।
करणी सेना के कारण निरस्त हो चुका है पूर्व में दौरा –
उल्लेखनीय है कि गत 30 सितम्बर को भी मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान का जावरा दौरा तय था, जिसके लिए अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी में लगभग तैयारियां भी पूर्ण हो चुकी थी, लेकिन करणी सेना प्रमुख जीवनसिंह शेरपुर द्वारा सीएम को विरोध और काले झंडे दिखाए जाने की धमकी के बाद सीएम शिवराजसिंह ने अपना जावरा दौरा निरस्त कर दिया था।
4 को पीएम रतलाम में –
वहीं जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा के समस्त प्रत्याशियों के समर्थन में आमसभा करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 नवंबर को रतलाम आ रहे है। बंजली हवाई पट्टी के पास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विशाल आम सभा होगी। जिसमें सभी पांचों विधानसभा से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ आमजनता शामिल होगी।


