– न्यायालय के आदेश पर आईए थाना ने दर्ज किया प्रकरण
– प्रार्थी ने धारा 406, 420, 464, 467, 468, 471, 120 बी एवं 500 के तहत प्रकरण दर्ज करने दिया था आवेदन
– आई ए थाना ने मामले में तीन लोगों पर धारा 420, 34 के तहत दर्ज किया प्रकरण
जावरा। ग्राम बन्नाखेड़ा स्थित सर्वे नंबर 214/3, रकबा 5 बीसवा के विक्रय के मामले में न्यायालय के आदेश पर ओद्योगिक क्षैत्र पुलिस थाना जावरा ने भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार, दस्तावेज लेखक विशाल चत्तर तथा उनकी माता विजया चत्तर पर भादस 1860 की धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए मामले में जांच प्रारंभ की है।
औद्योगिक क्षैत्र थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि न्यायिक मजीस्ट्रेट प्रथम श्रेणी एनएस ताहेड़ द्वारा 18 अक्टुबर 2023 को परिवार कन्हैयालाल पिता भेरुलाल पाटीदार निवासी अम्बिका सीटी होम्स की और प्रस्तुत आवेदन पत्र अन्तर्गत धारा 156 (3) के तहत शपथ पत्र सहित अनावेदक गण भेरुलाल पिता राजाराम पाटीदार निवासी अम्बिका हाऊस पिपलौदा रोड़, विशाल पिता प्रकाश चत्तर निवासी इंदिरा कॉलोनी तथा विजया चत्तर निवासी इंदिरा कॉलोनी के विरूद्ध अपराध धारा 406, 420, 464, 467, 468, 471, 120 बी एवं 500 के तहत आवेदन 156 (3) के समर्थन में प्रकरण दर्ज करने संबंधी आवेदन मिला था। जिस पर न्यायालय के निर्देशानुसार तीनों आरोपियों पर भारतीय दण्ड सहिता 1860 की धारा 420, 34 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
आवेदन कन्हैयालाल पाटीदार द्वारा दिए गए शपथ और पुलिस एफआईआर में बताया गया है कि भेरुलाल पाटीदार की सहमति से उसके मृतक पिता राजाराम द्वारा उनके स्वामित्व एवं आधिपत्य की भूमि सर्वे क्रमांक 214/3 रकबा, 5 बीसवा स्थित ग्राम बन्नाखेड़ा को विक्रय करने का सौदा मुझसे करते हुए विक्रय धन चेक के माध्यम से प्राप्त कर लिया गया था। जिसके बाद भी समय बढ़ाते हुए लेख सम्पादित करते हुए अवधि बढाते गए और मुझे अंधकार में रखते हुए षडयंत्र पूर्वक मेरे पक्ष में दस्तावेज सम्पादित ना करते हुए पूर्व में ही उक्त विक्रयशुदा भूमि को दस्तावेज लेखक विशाल चत्तर ने अपनी माता विजया चत्तर के पक्ष में करा चुके, इसके बाद भी मुझसे विक्रय धन प्राप्त कर कुट रचित दस्तावेज तैयार कर मेरे साथ धोखाधड़ी की गई। यह जमीन मेरे द्वारा अम्बिका सीटी होम्स कॉलोनी के बगीचे के लिए क्रय की गई थी, लेकिन यह जमीन पूर्व से ही विक्रित कर दी गई थी, जिससे बगीचे की जमीन को लेकर मेरे और कॉलोनीवासियों के बीच भी कई बार विवाद की स्थिति बनी, इस प्रकरण में मुझे झूटे चेक अनादर के मामले में सजा भी भुगतनी पड़ी, जबकि मै चेक पेटे रुपए भी दे चुका था। जिसके लिखित रसीदे व दस्तावेज मेरे पास सुरक्षित है। जिसके कारण मुझे आर्थिक, मानसिक परेशानी झेलना पड़ीl
बगैर सुने एक तरफा दिया आदेश –
मामले में विशाल चत्तर ने कहा कि जिस जमीन को लेकर विवाद था, वो यह जमीन है हि नहीं, न्यायालय ने एक तरफा फैसला दिया है, हमें सुना ही नहीं गया। जितनी जमीन बताई गई है वह जमीन आज भी राजाराम के नाम से आज भी विद्यमान है। न्यायालय में हम भी अपना पक्ष रखेंगे।
आवेदक ने तथ्य छीपाए है –
मामले में भाजपा नेता भेरुलाल पाटीदार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में पूर्व में जांच कर ली गई थी, आवेदक ने तथ्य छिपाए है और मामले में समझोता हो चुका है, जिसकी कॉपी मेरे द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत की गई है, शनिवार को पेशी है, न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। मेरे पास मामले को लेकर जो भी दस्तावेज है वे सभी न्यायालय में प्रस्तुत कर दिए गए है।


