• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Facebook Twitter Instagram
Thursday, September 24
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को लेकर विधायक और कालूखेड़ा ने एक दुसरे पर किए कटाक्ष
जावरा

कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को लेकर विधायक और कालूखेड़ा ने एक दुसरे पर किए कटाक्ष

EditorBy EditorOctober 27, 2023No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– कालूखेड़ा बोले कार्यकर्ताओं का मान सम्मान और पहचान आवश्यक, पुराना व्यवहार बदलना होगा
– जवाब में डॉ पाण्डेय ने कहा बीते  कई सालों से कार्यकर्ताओं का मान सम्मान खुद के मान सम्मान से ऊपर रखा है
– केन्द्रीय चुनाव कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही सोमवारियां से निकाली नामांकन रैली
– पुरे बाजार का भ्रमण कर एसडीएम कार्यालय पहुंचे, दाखिल किया नामांकन
– सांसद गुप्ता बोले जो इधर गया उधर गया वह पार्टी से बाहर गया
जावरा। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शुक्रवार को विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने सोमवारियां में अपने केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ किया। शुभारंभ अवसर पर मंच से भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य केके सिंह कालूखेड़ा ने कहा कि इस बार राह आसान नहीं है, पार्टी ने प्रदेश में जा जन योजनाएं बनाई है उसका लाभ लेना है, विरोधी पक्ष भी कमजोर नहीं है, विधायक डॉ पाण्डेय से कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलना चाहिए मैने विगत वर्षो में क्षैत्र में घुमा हूं, कालूखेड़ा ने डॉ पाण्डेय से कहा कि पिछले कार्यकाल के दौरान अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा, कार्यकर्ताओं का मान सम्मान और पहचान देना होगी, इस पर ध्यान होगा। कालूखेड़ा की इस बात का जवाब देते हुए डॉ पाण्डेय ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को मान सम्मान मिलना चाहिए, पाण्डेय परिवार ने बीते कई  सालों से कार्यकर्ताओं के मान सम्मान से अपने मान सम्मान से ऊपर रखा है। आगे भी कार्यकर्ताओं के मान सम्मान और पार्टी के मान सम्मान को स्वयं से ऊपर रखुंगा। शुभारंभ अवसर पर जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रकाश मेहरा, कान्हसिंह चौहान, ईश्वरलाल पाटीदार, शंकरलाल पाटीदार के साथ महिला जिलाध्यक्ष पुनम पटवा, मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा, मुकेश बग्गड, बद्रीलाल शर्मा, अमित पाठक, राजेंद्र सिंह. महेन्द्रसिंह राठौर दादु बना मंचासीन रहे।


ढोल ढमाकों और आतिशबाजी के साथ निकाली नामांकन रैली –
कार्यालय शुभारंभ के बाद सोमवारियां से भव्य नामांकन रैली प्रारंभ हुई, जो सोमवारियां से गोवर्धननाथ मंदिर चौराहा, शुक्रवारियां, पीपलीबाजार, जवाहर पथ, चुड़ी बाजार, भडभुंजा चौक, बजाजखाना, घंटाघर चौराहा, कोठी बाजार, नीमचौक, लक्ष्मीबाई रोड़, रतलामी गेट, स्टेशन रोड़, फाटक चौराहा, आंटिया चौराहा, चौपाटी चौराहा होती हुई एसडीएम कार्यालय पहुंची। नामांकन रैली का शहर में सैंकड़ों स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। रैली का नामांकन रैली का नेतृत्व केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक व सांसद सुधीर गुप्ता ने किया।

एआरओ को सौंपा नामांकन पत्र –
रैली के रुप में सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय पहुंचकर विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय ने अपनी धर्मपत्नी रश्मि पाण्डेय, केन्द्रीय मंत्री वीरेन्द्र खटीक, सांसद सुधीर गुप्ता, प्रदेश कार्यसमित सदस्य केकेसिंह कालूखेड़ा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा के साथ एआरओ अनिल भाना को अपना नामांकन पत्र प्रदान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजुद रहे।

इधर उधर जाने वाला पार्टी से बाहर गया –
सांसद सुधीर गुप्ता समर्थक रहे विवेक प्रहलाद पोरवाल के भाजपा छोड़ निर्दलीय प्रत्याशी जीवनसिंह  शेरपुर के साथ जाने के सवाल पर सांसद गुप्ता ने स्पष्ट कहा कि जो इधर गया उधर गया वह सीधे पार्टी से बाहर गया। पार्टी की दिशा स्पष्ट है। जो चले गए उन्होने मौका खो दिया है। हम किसी भी स्थिति मेे ऐसी कार्यकर्ता को कार्यकर्ता मानने के लिए सहमत नहीं है।

 

Post Views: 223
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026

जावरा फोरलेन सड़क हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, 53 वर्षीय महाराष्ट्र निवासी की मौत

September 16, 2026
Don't Miss
क्राइम न्यूज़

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

By EditorSeptember 18, 2026

– ईदगाह रोड पर पुलिस की कार्रवाई, रेनॉल्ट काइगर कार भी जब्त; एक आरोपी फरार…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026

जावरा में ‘छात्रों की गूँज’ को लेकर छात्र संवाद, कुंवर नीतिराज सिंह ने विद्यार्थियों से किया इंदौर चलने का आह्वान

September 17, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 67.58 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तीन गिरफ्तार, 13.70 लाख का मश्रुका जब्त

September 18, 2026

सेवा संकल्प अभियान के तहत जावरा में रक्तदान शिविर, 34 कार्यकर्ताओं व युवाओं ने किया रक्तदान

September 17, 2026

9 उपवास की तपस्या पूर्ण होने पर भाग्यश्री चौधरी का भव्य वरघोड़ा, भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु

September 17, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.