जावरा। शहर के त्रिमूर्ति हायर सेकेण्डरी स्कूल के छात्र ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त कर अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुआ है। विद्यालय के छात्र की इस उपलब्धी पर संस्था प्राचार्य संदीप सक्सेना ने बधाई देते हुए कहा कि संकल्प के साथ किए गए प्रयास एवं श्रेष्ठ मार्गदर्शन से खिलाड़ी निश्चित ही सफलता हासिल कर स्वयं एवं संस्था का नाम रौशन करता है। प्राचार्य सक्सेना ने बताया कि कक्षा 11 वीं के छात्र ब्लेस पिता माया हरि नंदा ने मंदसौर में आयोजित राष्ट्रीय कराते खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है, साथ ही इण्डो नेपाल अन्र्तराष्ट्रीय प्रतियोगिता जो कि आगामी दिनों में नेपाल में आयोजित होगी उसमें स्थान बनाते हुए अपने विद्यालय के साथ ही अपने शहर व प्रदेश का नाम भी रोशन किया है। ब्लैस नंदा की सफलता पर संस्था प्राचार्य सहित स्कूल स्टाफ व शहरवासियों ने शुभकामनाऐं दी है।



