– शहर के पीपली बाजार, आजाद चौक और चौपाटी चौराहे पर किए नुक्कड़ नाटक
जावरा। हमारे दैनिकर जीवन में सोश्यल मीडिया के बढ़ते दुष्प्रभाव को लेकर शहर की जनता और विद्यार्थियों को अवगत कराने के लिए फीनिक्स इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शहर के विभिन्न क्षैत्रों में वी एण्ड सोशल मीडिया शीर्षक पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर लोगों को इस विषय के प्रति जागरुक करने का अनुठा प्रयास किया। जिसमें शहरवासियों ने सराहा और विद्यालय की इस पहल पर बधाई दी।
विद्यालय की डायरेक्टर निधी विनित बाफना ने बताया कि सोशल मीडिया के बढते दुष्प्रभाव को जावरा में जनता व बच्चों तक के पहुंचाने के लिए प्राचार्या सुरभि पाण्डेय व उनकी टीम दवारा तैयार किया गए नुक्कड़ नाटक शहर के पीपली बाजार, आजाद चौक व चौपाटी क्षेत्र में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित किया गया। नुक्कड़ नाटक में शहरवासियों को सोशियल मीडिया के प्रभाव के विषय मे बताया गया। नुक्कड़ नाटक को प्रदर्शित करने में शहर के अनुविभागीय अधिकारी अनिल भाना, सीएसपी दुर्गेश आर्मो के साथ थाना प्रभारी हरीश जेजुरकर के साथ समस्त पुलिस प्रशासन का सहयोग प्राप्त हुआ। सहयाग पर विद्यालय की डायरेक्टर ने पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया।



