– श्री गीता भवन ट्रस्ट द्वारा 11 से 19 जनवरी तक मनेगा महोत्सव
जावरा। श्री गीता भवन ट्रस्ट द्वारा 84 वां गीता जयंति महोत्सव इस वर्ष मनाया जा रहा है, शहर के लिए गर्व की बात है कि एक ही संस्था द्वारा लगातार 84 सालों से गीता जयंति महोत्सव मनाते हुए श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन इस बार 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के चलते संस्था ने इस बार नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया है। 84 वें गीता जयंति महोत्सव के तहत इस बार 11 से 19 जनवरी तक नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रसंत नमन वैष्णव अपने मुखारविन्द से भगवान श्रीराम की लीलाओं का अमृतरस भक्तों में बिखेरेंगे।
श्री गीता भवन ट्रस्ट अध्यक्ष एवं विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय, सचिव अशोक सेठिया, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र गर्ग के साथ गीता जयंति महोत्सव संयोजक आई पी त्रिवेदी (एडवोकेट) तथा सह संयोजक कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस बार भी श्री गीता जयंति महोत्सव का आयोजन किया गया है। जिसमें 11 से 19 जनवरी तक प्रतिदिन दोपहर 12.30 बजे से शाम 4.30 बजे तक श्रीराम कथा का वाचन किया जाएगा। कथा से पूर्व ब्रह्मलीन पं. बंशीधर शास्त्री की प्रतिमा पर ट्रस्ट व कथा प्रवक्ता द्वारा माल्यापर्ण किया जाएगा। अतिथियों द्वारा प्रतिदिन पौथी पूजन व आरती की जाएगी। कथा को लेकर तैयारियां अंतिम दौर में चल रही है, तैयारियों का जायजा कथा संयोजक आईपी त्रिवेदी तथा अशोक सेठिया ने लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए l
रामलला के आगमन पर दीवाली मनाने का किया आव्हान –
आयोजन समिति के हरिनारायण अरोड़ा, प्रदीपसिंह सोलंकी (एडवोकेट), डॉ शैलेन्द्र पाण्डेय, मोहन पटेल, राजेन्द्र श्रोत्रिय, गायत्री प्रसाद मंडलोई आदि ने 22 जनवरी को श्रीरामलला के आगमन पर अपना घर, अपनी गली को अपनी अयोध्या मानकर उसे सजाने, घर घर दीप जलाने, रंगोली बनाकर दीपावली मनाने के साथ ही नौ दिवसीय श्रीराम कथा का श्रवण करने का आव्हान किया है।