जावरा। राष्ट्रीय फुल कन्टाक कराते प्रतियोगिता मे लिटिल फ्लावर हाई स्कूल जावरा को 3 पदक प्राप्त हुए है। प्राचार्य एम. एच. नंदा ने बताया की कौशल्या रिर्सोट मंदसौर मे आयोजित राष्ट्रीय कियोकुशीन कराते मे लिटिल फ्लावर हाई स्कूल के जूनियर वर्ग मे क्रिस्ट नंदा ने गोल्ड मैडल, प्री जूनियर मे तनिस्का केथवास ने सिल्वर मेडल तथा सिद्धार्थ केथवास ने कांस्य पदक जीता। इस बडी उपलब्धी पर स्कूल परिवार ओर नगरवासी ने बधाई दी । स्कूल संचालिका सन्जिता नंदा ने बताया की क्रिस्ट नंदा का इंडो नेपाल अंतर्देशीय कराते प्रतियोगिता के लिये चयन हुआ ।



