जावरा। बीती रात रतलाम नाके पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दुसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसमें उपचार के लिए उदयपुर भेजा गया है।
मिली जानकारी अनुसार सोमवार की रात करीब 9 बजे लेबड़ नयागांव फोरलेन के रतलाम नाका चौराहे पर अचानक एक बाईक डिवाईडर से टकरा गई। जिससे बाईक पर सवार दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। जिन्है जावरा के सरकारी अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित किया। वहीं दुसरे को रेफर किया, जहां से परिजन उसे उपचार के लिए उदयपुर ले गए। मृतक की पहचान सोनु पिता जफर अब्बासी निवासी गौशाला रोड़ जावरा के रुप में हुई, वहीं घायल शोएब पिता शाहरुख को सिर में गंभीर चौंट आने के चलते परिजन उदयपुर ले गए।
