– अन्नक्षैत्र पर प्रतिष्ठा महोत्सव की प्रत्येक वर्षगांठ पर नि:शुल्क भोजन करवाने प्रदान की राशि
जावरा। 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की धूम समुचे भूमंडल पर भलीभान्ती देखी जा सकती है। इस अवसर पर विभिन्न संस्थाए इस उत्सव में बढ चढकर अपनी भागीदारी प्रस्तुत कर रही है, कही भजन तो कहीं सुन्दरकान्ड का आयोजन हो रहा है तो कही भगवा ध्वज के साथ श्री राम का उदघोष करती हुई रैलीयाँ और प्रभात फेरीया निकाली जा रही है। श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव से धरती का कोई प्राणी मात्र भी अछूता नहीं रहा। सब मे राम, सभी जगह राम की परिभाषा को सार्थक करते हुए नगर के सेंट पीटर सिनीयर सेकेण्डरी स्कूल ने एक अनूठी पहल करते हुए श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस पर जावरा नगर में रावण द्वार स्थित अन्नक्षेत्र जनकल्याण समिति जावरा में सेंट पीटर स्कूल परिवार की ओर से नि:शक्त जनो को आजीवन महोत्सव दिवस के दिन भोजन कराने हेतु सहयोग राशी समाजसेवी चन्द्रप्रकाश ओस्तवाल और संजय दासोत को भेट स्वरुप प्रदान की गई। इस अवसर पर संस्था के प्रबंधक श्री जोर्ज किडन्गन, संस्था की प्राचार्या सिस्टर सौम्या, संस्था के शिक्षकगण एवं विध्यार्थी संघ प्रमुख उपस्थित थे। विदित हो कि ऐसा करने वाली यह नगर की एक मात्र शैक्षणिक संस्था है जो शिक्षण के साथ साथ विध्यार्थीयो के नैतिक मूल्यों के उत्थान पर केन्द्रित है।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

