– 6 से 18 वर्ष आयु समूह के 350 खिलाड़ी होंगे प्रतियोगिता में शामिल
– तीन दिवसीय आयोजन का फाईनल होगा 26 जनवरी को
जावरा। गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर जिला बास्केटबॉल संघ एवं नगर पालिका जावरा से संयुक्त तत्वाधन में 43 वीं महामालव बास्केटबॉल प्रतियोगिता बालक एवं बालिकाए 24 से 26 जनवरी 2024 को आयोजित होने जा रही है।
बास्केटबॉल स्टेडियम डाक बंगला रोड जावरा पर आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में 6 वर्ष से 18 वर्ष की करीब 350 बालक एवं बालिकाएं विभिन्न दलों में भाग लेकर प्रतियोगिता में खेंलेगी। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ 24 जनवरी को सायं 5 बजे संपन्न होगा। जिसमें अतिथिगण के.के.सिंह कालुखेड़ा, सदस्य भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, अरूणकुमार भगोलिवाल, अध्यक्ष ऑल इंडिया एसबीआई स्टॉफ फैडरेशन और वाईस प्रेसीडेंंट डि. बास्केटबॉल एसोसिएशन, भोपाल, अनम युसूफ कड़पा, नपाध्यक्ष जावरा, फादर जार्ज, मैनेजर सेंट पीटर्स सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, तथा अनिल लुक्कड़ समाजसेवी तथा उद्योगपति जावरा की उपस्थिति में होगा। समापन एवं पुरूस्कार वितरण 26 जनवरी को सायं 5 बजे होगा। जिसमें अतिथि के रुप में भारतसिंह, पुर्व गृहमंत्री, अरूणकुमारसिंह क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक, सुशील कोचट्टा उपाध्यक्ष नगर पालिका जावरा, अश्विन गंगवाल, डायरेक्टर महावीर जैन नेशनल सीनियर सेकेण्डरी स्कूल जावरा, भाविक मूणत चेयरमेन सेन्टपॉल कान्वेट सीनियर सेकेण्डरी स्कूल, जावरा शामिल रहेंगे। संस्था के अध्यक्ष विधायक डॉ. राजेन्द्र पाण्डेय, चेयरमेन अनिल भाना, एसडीएम जावरा, डॉ.सुरेश मेहता, सचिव विजय पावेचा, संयोजक अशोक सेठिया, मुख्य नगरपालिका अधिकारी, दुर्गा बामनिया, कोषाध्यक्ष अरूण संघवी, कोच अपारसिंह गंभीर, मनुदेवसिंह चंद्रावत के साथ जिला बास्केटबॉल संघ के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने क्षेत्र की समस्त खेंल प्रेमी जनता से अनुरोध किया है कि प्रतियोगिता में पधारकर खिलाडिय़ो का उत्साह वर्धन करे।


