• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

राजनीति के ‘संत’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जावरा में गो-सेवा कर किया स्मरण

May 19, 2026

सेवापर्व के रूप में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मोत्सव

May 19, 2026

BIG BREAKING | जावरा नगरपालिका पर EOW का छापा, मचा हड़कंप

May 19, 2026
Facebook Twitter Instagram
Tuesday, May 19
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»84 सेकंड के अभिजीत मुर्हूत में बिराजे श्रीरामलला, मंदिरों में हुई महाआरती, रामलला की भक्ति में डुबे भक्त, मनाई राम दिवाली, शहर के कई स्थानों पर हुआ भंडारा, बांटी गई प्रसादी
जावरा

84 सेकंड के अभिजीत मुर्हूत में बिराजे श्रीरामलला, मंदिरों में हुई महाआरती, रामलला की भक्ति में डुबे भक्त, मनाई राम दिवाली, शहर के कई स्थानों पर हुआ भंडारा, बांटी गई प्रसादी

EditorBy EditorJanuary 22, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– नयामालीपुरा स्थित मठ मंदिर पर प्रभु प्रतिष्ठा के बाद एलईडी पर विधायक डॉ राजेंद्र पाण्डेय ने किया प्रभुश्रीरामलला के दर्शन
– पीपली बाजार स्थित श्रीराम मंदिर पर पोरवाल समाज ने की श्रीराम, लक्ष्मण व सीता जी की प्राण प्रतिष्ठा 
– बस स्टेण्ड स्थित श्री पंचमुखी बालाजी मंदिर पर दोपहर में आरती के बाद शाम को की गई 2500 दीयों से सजावट
जावरा। 22 जनवरी को समय दोपहर 12 बजकर 29 मिनीट से शुरु हुआ 84 सेंकेण्ड का अभिजीत मूर्हूत, इसी मुर्हूत में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अपनी जन्मस्थली अयोध्या में बने भव्य मंदिर में बिराजीत हुए प्रभुश्रीरामलला, प्रतिष्ठा के साथ ही यह दिन यह पल इतिहास के पन्नों में सुनहरो अक्षरों से लिखा गया। यह दिन और तारिख अब आने वाले हजारों सालों तक याद रखी जाएगी और प्रतिवर्ष इसी दिन देश में राम दिवाली का उत्सव मनाया जाएगा। अयोध्या में प्रभुश्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही जावरा शहर के साथ ही लुहारी और बोरदा में भी श्री राम जानकी की प्रतिष्ठा हुई। प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही शहर के सभी देवालयों में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान प्रभु की महाआरती उतारी गई। शहर में सुबह से ही कई धार्मिक अनुष्ठान जारी रहे। कहीं भजन संध्या तो कहीं सुंदर काण्ड के आयोजन हुए। गर्भगृह में प्रभु के प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठित होते ही हर और उल्लास छाया, प्रभु की जयकारों के साथ ही जमकर आतिशबाजी हुई और पुरा देश राममय हो गया। वहीं शाम को राम दिवाली मनाई गई, जिसके तहत घरों पर दीप माला सजाई गई, रामभक्तों ने जमकर आतिशबाजी कर दीवाली सा माहोल बन गया।


सफाईकर्मियों का स्वागत कर देखा सीधा प्रसारण –
केदारनाथ बस्ती के अयोध्या धाम मठ मंदिर नया मालीपूरा पर सोमवार को श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत अयोध्या से श्रीराम का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का सीधा प्रसारण विधायक डॉ राजेन्द्र पाण्डेय की उपस्थिति में दिखाया गया। उसके पश्चात महाआरती की गई एवं भंडारे का भी आयोजन किया गया। वहीं 1 जनवरी से 22 जनवरी तक केदारनाथ बस्ती मठ मंदिर नया मालीपुर वार्ड नंबर 1 के समस्त सफाई कर्मचारियों ने लगातार धर्म उत्सव के साथ-साथ सभी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखी इस अवसर पर नया मालीपुर मठ मंदिर द्वारा इन समस्त सफाई कर्मचारियों का स्वागत कर सम्मान किया गया।
छोटामालीपुरा ने निकाली कलश यात्रा –
अयोध्या में श्रीराम प्रभु की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में श्री राम जानकी मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई, जो शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई, पुन: छोटा मालीपुरा पहुंची। डीजे व ढोल के साथ निकली कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं अपने सिर पर कलश लेकर चल रही थी। शाम को 7 बजे प्रभु श्रीराम की महाआरती उतारी गई, जिसके बाद महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में रामभक्तों ने शामिल होकर धर्मलाभ लिया।

पीपलीबाजार स्थित श्रीराम मंदिर में बिराजे प्रभु श्रीराम –
शहर के पीपली बाजार में श्री राम मंदिर जांगड़ा पंच पोरवाल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पंच दिवसीय श्री राम परिवार मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं श्रीराम मारूति महायज्ञ की पूर्णाहूति सोमवार को हुई। दोपहर 12.15 बजे से दोपहर 12.51 बजे तक अभिजीत मुर्हूत में यज्ञाचार्य पं. रविन्द्र उपाध्याय ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई, दोपहर 1 बजे पंच दिवसीय श्रीराम मारूति महायज्ञ की पूर्णाहुति के बाद द्वारोद्घाटन हुआ, शाम करीब 4 बजे प्रभु की प्रतिमाओं के प्रथम दर्शन कर महाआरती उतारी गई। इस दौरान महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया। पंच दिवसीय आयोजन में ट्रस्ट पदाधिकारियों के साथ पोरवाल महिला मंडल, पोरवाल नवयुवक मंडल, पोरवाल सोश्यल ग्रुप तथा पोरवाल बहु मंडल के समस्त पदाधिकारी व समाजजन उपस्थित रहे।

पंचमुखी हनुमान मंदिर पर लगाए 2500 दिए –
शहर के बस स्टेण्ड स्थित श्रीपंचमुखी हनुमान मंदिर पर श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तहत आकर्षक विद्युत सज्जा के साथ ही शा को मंदिर पर करीब 2500 दीयों से मंदिर पर सजावट की गई। वहीं दोपहर में प्रभु की प्रतिष्ठा के बाद महाआरती की गई और प्रसादी वितरित की गई।

श्रीराम भक्त मंडल ने घंटाघर पर उतारी आरती, रामसेतु के पत्थर का किया पूजन –
अयोध्या में स्थित श्री राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जावरा में भी श्री रामभक्त मंडल द्वारा घण्टाघर चौराहे पर मंच लगाकर सभी का स्वागत किया गया व भव्य आतिशबाजी की गई तथा रामसेतु निर्माण के राम नाम के पत्थर का पूजन अर्चन किया तथा भक्तों को पूज्य पत्थर के दर्शन करवाएं। अयोध्या में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा रामलला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा व आरती करने के साथ ही जावरा में भी रामलला की महाआरती की गई। इस अवसर पर श्रीराम भक्त मंडल के प्रमुख महेन्द्र अग्रवाल ने 1990 की कार सेवा के अपने अनुभवों को सुनाया की किस प्रकार कारसेवकों ने अपने प्राणो की परवाह किये बिना राम मंदिर के लिए संघर्ष किया, रामलला के लिए संघर्ष करने वाले कारसेवकों पर उत्तरप्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री मुलायमसिंह यादव ने गोलियां चलवा कर कई कारसेवकों की हत्या करवा दी थी। इस अवसर पर श्रीरामभक्त मंडल द्वारा श्री रामसेतु निर्माण के समय उपयोग किये गए राम नाम के पत्थर को भी रामभक्तों के दर्शनार्थ रखा गया, राम नाम के पत्थर को देखने के लिए रामभक्तों के मन मे अपार श्रद्धा व उत्सुकता देखी गई भक्तों ने राम नाम के पत्थर का पूजन अर्चन कर पुण्य लाभ लिया। इस मौके पर श्री रामभक्त मण्डल के महेन्द्र अग्रवाल, प्रहलादसिंह हाड़ा, मुकेश भाटी (एडवोकेट), दिव्य उपाध्याय, राम पोरवाल, नीलेश सुराणा, राधेश्याम पोरवाल, आयुष सोलंकी, रविराजसिह चौहान, आदित्य अग्रवाल, तेजनाथ गांधी, भरत खलोटिया, केदार पोरवाल, महेश अग्रवाल, शिवा शिंदे, यश राव, सतीश हेमावत, आशीष धाकड़, रूपेंद्र शिंदे, अथर्व गेहलोत, अद्विक अरोड़ा, अभिनव अरोड़ा, निर्मला हाड़ा, भजन गायिका प्रियंका सुराणा आदि उपस्थित रहे। इस अवसर पर श्रीराम भक्त मण्डल द्वारा 51 किलो मिष्ठान का भोग लगाकर प्रसाद वितरित की गई तथा भव्य आतिशबाजी की गई। कार्यक्रम का संचालन मुकेश भाटी एडवोकेट ने किया। आभार नीलेश सुराणा ने माना।
सुबह निकाली प्रभात फैरी, दोपहर में महाआरती –
अयोध्या में भव्य राम मंदिर एवं श्री रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के अंतर्गत जावरा में मल्लिकार्जुन बस्ती क्षेत्र एवं महाकाल बस्ती क्षेत्र में भव्य प्रभात फेरी श्री दुर्गा माता मंदिर चौपाटी से प्रात: 6 बजे निकाली गई। जो बस्ती के प्रमुख मार्गों से होते हुऐ पुन: माताजी मंदिर पर पहुंची। जिसमें सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित रहें। बस्ती प्रमुख विपीन बरेया ने बताया कि दोपहर में मल्लिकार्जुन बस्ती क्षेत्र के खारीवाल कॉलोनी स्थित श्री रामेश्वर महादेव मंदिर एवं साईधाम के श्रीं मंशापूर्ण हनुमान मंदिर पर ढोल मंझिरो ताशों के साथ संगीतमय सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा, भजन एवं कीर्तन आदि बस्ती के समस्त हिंदू समाज, सनातन राम भक्तो के द्वारा बड़े ही हर्षोल्लास से नृत्य के माध्यम से बड़े धूमधाम से प्रभु श्रीराम की भक्ति की गईं एवं उत्सव मनाया गया। अयोध्या से श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। प्रतिष्ठा के बाद श्रीरामलला की महाआरती कर महाप्रसादी का वितरण किया गया।
लुहारी में भी हुई श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा –
अयोध्या के साथ ही समीपस्थ ग्राम लुहारी में भी नवनिर्मित श्रीराम जानकी मंदिर पर प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा की गई, साथ ही मंदिर के शिखर पर कलश स्थापित किया गया। सोमवार को सुबह सर्व समाज श्रीराम जानकी मंदिर समिति द्वारा शुभ मुर्हूत में प्रभ्रु भी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई साथ ही पूजनकर्म पूणाहूति के साथ महाआरती और महाप्रसादी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।

अयोध्या नगर में हुई श्री नंदेश्वर महादेव की प्रतिष्ठा –
शहर के मेला मैदान रोड़ टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे श्री नंदेश्वर महादेव की प्राण प्रतिष्ठा एवं कॉलोनी का नामकरण किया गया। श्रीराम लला की प्रतिष्ठा के तहत कॉलोनी का नाम अयोध्या नगर रखा गया। पांच दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा का समापन सोमवार को हुआ। आयोजन के तहत 21 को कलश यात्रा निकाली गई, वहीं 22 को शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ की गई। प्रतिष्ठा के बाद महाआरती व महाप्रसादी का आयोजन किया गया।
राजेन्द्र जयंत परिसर में बनाया 500 दीयों से स्वास्तिक –
शहर के खाचरौद नाका स्थित राजेन्द्र जयंत परिसर में भी उत्साह के साथ राम दिवाली मनाई गई। कॉलोनीवासियों ने करीब 500 दियों से स्वास्तिक की आकृति बनाई गई। रहवासियों ने जमकर आतिशबाजी कर दीवाली सा उत्सव मनाया। साथ ही प्रभु श्रीराम के चरित्र पर कॉलोनी के बच्चों द्वारा नाट्य मंचन किया गया।
०००००००००००००००००००

Post Views: 315
vedio
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

राजनीति के ‘संत’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जावरा में गो-सेवा कर किया स्मरण

May 19, 2026

सेवापर्व के रूप में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मोत्सव

May 19, 2026

जावरा में पवन पाटीदार का कार्यकर्ता संवाद, बोले : भाजपा कार्यकर्ता देशहित में समर्पित

May 18, 2026
Don't Miss
जावरा

राजनीति के ‘संत’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जावरा में गो-सेवा कर किया स्मरण

By EditorMay 19, 2026

जावरा। मध्यप्रदेश की राजनीति में अपनी सादगी, जनसेवा और बेदाग छवि से पहचान बनाने वाले…

सेवापर्व के रूप में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मोत्सव

May 19, 2026

BIG BREAKING | जावरा नगरपालिका पर EOW का छापा, मचा हड़कंप

May 19, 2026

काम दो वरना ताला-तोडफ़ोड : भाजपा मंडल अध्यक्ष पर दबंगई के गंभीर आरोप

May 19, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

राजनीति के ‘संत’ डॉ. लक्ष्मीनारायण पांडेय को पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, जावरा में गो-सेवा कर किया स्मरण

May 19, 2026

सेवापर्व के रूप में सादगीपूर्ण तरीके से मनाया गया सांसद सुधीर गुप्ता का जन्मोत्सव

May 19, 2026

BIG BREAKING | जावरा नगरपालिका पर EOW का छापा, मचा हड़कंप

May 19, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.