– चयनित विद्यार्थी अब रतलाम के उत्कृष्ट स्कूल में प्रदर्शित करेंगे अपने मॉडल
जावरा। विकासखंड स्तरीय विज्ञान, गणित, पर्यावरण एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी सत्र 2023-24 की सी एम राइस विद्यालय महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जावरा में आयोजित की गई। विकासखंड जावरा के सभी जन शिक्षा केंद्रों से कक्षा 6 से 12 के विद्यार्थियों ने सहभागिता की। प्रत्येक जन शिक्षा केंद्र से चयनित जूनियर वर्ग के तीन व सीनियर वर्ग के तीन मॉडल प्रस्तुत किए गए। इस तरह पूरे विकासखंड से सीनियर वर्ग के एवं जूनियर वर्ग के कुल 51 मॉडल प्रस्तुत किए गए। इनमें से प्रत्येक विषय एवं वर्ग के एक-एक मॉडल का चयन कर कुल 9 मॉडल का चयन जिला स्तरीय प्रतियोगिता हेतु किया गया।
इन विद्यार्थियों के मॉडल हुए चयनित –
सीनियर वर्ग में शा .काटजू हाई स्कूल के मोहम्मद इमरान विज्ञान विषय से, अयान गणित विषय से एवं सुमित पर्यावरण से चयनित हुए इसी प्रकार जूनियर वर्ग में गणित विषय में जन शिक्षा केंद्र बड़ावदा के शिवपाल मकवाना , विज्ञान विषय में जन शिक्षा केंद्र पिपलियाजोधा के कृष्णपाल सिंह, पर्यावरण में जन शिक्षा केंद्र रिंगनोद की हर्षिता, इतिहास में जन शिक्षा केंद्र रिंगनोद की उषा, भूगोल में जन शिक्षा केंद्र महात्मा गांधी की किरण सोनगरा एवं सामाजिक एवं राजनीतिक में जन शिक्षा केंद्र रिंगनोद की इला मानसिंह के मॉडल चयनित हुए। ये चयनित विद्यार्थी उत्कृष्ट उमावि रतलाम में निर्धारित समय एवं दिनांक पर अपने मॉडल का प्रदर्शन करेंगे।
एसडीएम ने किया प्रदर्शनी का अवलोकन –
विकासखण्ड स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन करने अतिथि के रूप में एसडीएम अनिल भाना, विकासखंड शिक्षा अधिकारी गिरधारीलाल आर्य,उत्कृष्ट विद्यालय प्राचार्य राजेंद्र बोस, उपप्राचार्य संजय श्रीवास्तव उपस्थित रहे। एसडीएम भाना ने सभी विद्यार्थियों के मॉडल का अवलोकन कर उनके उद्देश्य ,उपयोगिता एवम उपादेयता पर विस्तृत चर्चा की। वरिष्ठ शिक्षक राकेश डारिया, शिक्षिका शीतल सोनी, जनशिक्षक महेंद्र त्रिवेदी के सफल मार्गदर्शन में यह प्रदर्शनी लगाई गई थी l इस मौके पर बीआरसीसी राजीव लोचन कुशवाह, राजेश भावसार(बीएसी), शिवनारायण धाकड़ (बीएसी), सुमित्रा बामनिया, अरुणा किराडे, राधेश्याम गहलोत, साक्षी शर्मा, नरेंद्र सिंह चौहान, हेमलता सिलावट आदि उपस्थित रहे।

