– 28 मार्च से 1 अप्रेल तक बंद रहेगा निलाम कार्य
जावरा। सत्र 2023-24 के समाप्त होने तथा बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी, त्यौहारों तथा शासकीय अवकाश के चलते आगामी 28 मार्च से 1 अप्रेल तक अरनीयापीथा स्थित कृषि उपज मंडी एवं खाचरौद नाका स्थित लहसुन मंडी में अवकाश रहेगा, इस दौरान कोई भी निलाम कार्य नहीं होगा।
मंडी सचिव रामवीर किरार ने बताया कि 28 मार्च गुरुवार को व्यापारी संघ के आवेदन अनुसार बैंक लेखाबंदी होने से मंडी में निलाम कार्य नहीं होगा। वहीं 29 मार्च शुक्रवार को रमजान का तीसरा शुक्रवार तथा गुडफ्राईड, 30 मार्च को रंगपंचमी, 31 मार्च को रविवार होने तथा 1 अप्रेल को बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी के चलते दोनो मंडियों के साथ ही सभी उपमंडियों में भी निलाम कार्य नहीं होगा। अत: इन पांच दिनों में कोई भी किसान अपनी उपज लेकर मंडी में प्रवेश नहीं करें।



