जावरा। भगतसिंह शासकीय स्रातकोत्तर महाविद्यालय लोकसभा सभा आम निर्वाचन 2024 के अंतर्गत मतदान को प्रतिशत को बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जागरूकता संदेश देते हुए शत् प्रतिशत मतदान के लिए सभी गत्तिविधियां महाविद्यालय में समय-समय पर संस्था प्राचार्य डॉ. एजी. पठान के मार्गदर्शन में मतदान होने तक लगातार राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय सेवा योजना की पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ.विद्या तिवारी की पहल पर मतदाता जागरूकता एम्बेसडर निकिता मालवीय और संदीप मालवीय के नेतृत्व में विद्यार्थियों को मतदान करने तथा अन्य लोगों को भी मतदान अवश्य कराने के उद्देश्य को लेकर शपथ दिलाई।

इस दौरान डॉ. विद्या तिवारी ने विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने के हेतु स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण रखने के लिए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ स्वयंसेवक राहुल शर्मा और बबलूदास बैरागी सहित काफी संख्या में विद्यार्थीवर्ग ने सहभागिता कर लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करते हुए अधिक से अधिक मतदान करने की शपथ ली।


