सिंधी समाज की महिलाओं ने श्री झुलेलाल मंदिर पर मनाया फाग उत्स
जावरा। सिंधी समाज की महिलाओं एवं श्री झूलेलाल महिला मंडल सेवा समिति द्वारा सब्जी मंडी स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर फागोत्सव मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने रंग गुलाल और फूलों से होली खेलकर एक-दूजे को बधाईयां दी। महिला मंडल ने बताया कि फागोत्सव में नन्हे-मुन्हे बच्चे राधा-श्रीकृष्ण बनकर आए। महिलाओं ने भजन-कीर्तन किए। साथ ही महिलाओं व बच्चों ने मिलकर हाउजी गेम्स व अन्य खेल आयोजित किए गए। जिसमें प्रतियोगिता के विजेताओं को पदाधिकारियों द्वारा पुरूस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।