जावरा। अखिल भारतीय तेली महासभा के मध्यप्रदेश की जावरा तहसील के मीडिया प्रभारी पद पर लुहारी निवासी बद्रीलाल पिता बाबुलाल चौहान (पत्रकार) को मनोनीत किया गया है। चौहान का यह मनोनयन सामाजिक सेवाओं, कर्मठता, जागरूकता एवं संगठन के प्रति कर्तव्यनिष्ठा को दृष्टिगत रखते हुए यशोदा बेन मोदी राष्ट्रीय महिला संरक्षक, तेली रविकरण साहु राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक, तेली बाबुलाल राठौर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, कांतिलाल राठौड़ राष्ट्रीय महासचिव, रामलक्ष्मण साहु राष्ट्रीय सचिव, ओमेश राठौर मध्यप्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की सहमति से किया गया है। चौहान के मनोनयन पर राठौर समाज जावरा के अध्यक्ष जगदीश सोलंकी, विकास राठौर (सर), पवन राठौर, पवन परमार, विजय राठौर, मुकेश राठौर (कांटा बांट) आदि ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।





