– शिक्षकों ने विद्यार्थियों को तिलक लगाकर किया अभिनंदन
जावरा। सीएम राइज महात्मा गांधी शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक् विद्यालय में नवीन सत्र का प्रवेशोत्सव हुआ। इस दौरान विद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का शिक्षकों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन तिलक लगाकर किया। इस दौैरान बच्चों को नि:शुल्क पुस्तक वितरण की गई। प्राचार्य राजेंद्र बोस ने सीएम राइज विशिष्ट विद्यालय की अवधारणा, उद्देश्य एवं लक्ष्य पर प्रकाश डाला। उप प्राचार्य संजय श्रीवास्तव ने विद्यालय में संचालित शैक्षणिक एवं सह शैक्षणिक व्यक्तित्व विकास गतिविधियों की संपूर्र्ण जानकारी प्रदान की। साथ ही नवप्रवेशित विद्यार्थियों द्वारा भी मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलन क रते हुए आराधना की। सरस्वती वंदना प्राथमिक विद्यालय प्रधान ज्योति भावसार ने प्रस्तुत की। वरिष्ट शिक्षिका वर्षा तिवारी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इनकी उपस्थिति में मना प्रवेशोत्सव –
इस मौके पर विभिन्न समितियों के संयोजकों में कृषि में पवन अटोलिया, आईटी में पुनीत मेहता, करियर एवं छात्रवृत्ति में गिरीश मूले, विज्ञान में मुकेश गेहलोत, साहित्य में सीमा मेह ता, एनसीसी एवं क्रीड़ा में अपारसिंह गंभीर, स्काउट में आरएस गेहलोत, संस्कृत में हर्षा नामदेव, रेडक्रास सें सुरभि गार्डिया, विशेष शिविर की चांद मोहम्मद खान, सीसीएलई की रीना धाकड, पुस्तकालय में अमीन मंसूरी के साथ शैक्षणिक भ्रमण एवं आर्ट ऑफ लिविंग में सुनील सोनी द्वारा विगत सत्र में विद्यालय द्वारा अर्जित उपलब्धियों व गतिविधियों की जानक ारी प्रस्तुत की। संचालन विभा जैन, सुनील सोनी ने तथा आभार ज्योति भावसार ने माना।




