जावरा। जैन सोशल ग्रुप जावरा नवकार द्वारा एक दिवसीय पारिवारिक वाटर पार्क टूर बाबूस वाटर पार्क पर आयोजित किया गया। जिसमे ग्रुप के लगभग 85 सदस्यों ने सहभागिता की। जहां के सदस्यों ने जमकर धमाल मचाई और इस भीषण गर्मी से राहत पाई। फ्लावर थीम ड्रेसअप में महिलाओ और बच्चों ने रील बनाओ ईनाम पाओ मे वाटरपार्क मे मस्ती करने की रिल बनाई और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इनाम जीते।
शीतलनाथ तीर्थ के दर्शन किए –
उसके पश्चात ग्रुप के सदस्य श्री शीतल तीर्थ धाम धामनोद रोड गए, जहां भगवान आदिनाथ के दर्शन सेवा कर खूबसूरत तीर्थ का भ्रमण कर सुस्वादिष्ठ भोजन का आनंद लिया। फादर्स डे के अवसर पर बच्चों अपने पापा के लिए विभिन्न प्रस्तुतियां दी। ग्रुप अध्यक्ष हर्षित पगारिया ने टूर के संयोजक अनमोल सुराणा, संदीप दसेड़ा का स्वागत किया, वाटर पार्क में बेस्ट परफॉर्मेंस देने के लिए पीयूष रचना पामेचा का स्वागत किया। संचालन कोषाध्यक्ष प्रियंक धारीवाल द्वारा किया गया । आभार सचिव आयुष चोरडिय़ा द्वारा माना गया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

