– श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान के आतिथ्य और महामंडलेश्वर के सानिध्य में हुआ अनावरण
-प्रदेशाध्यक्ष चौहान बोले महापुरुषों की 1 हजार प्रतिमा लगाने का लक्ष्य, जावरा में लगी 130 वीं प्रतिमा
जावरा। मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तहसील जावरा के लिए मंगलवार का दिन इतिहास में दर्ज हुआ, मंगलवार को मध्यप्रदेश में युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की पहली आदमकद प्रतिमा का अनावरण सरस्वती शिशु मंदिर सरस्वती पूरम के प्रांगण में हुआ। श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान द्वारा प्रदत्त इस प्रतिमा अनावरण सेमलियाधाम के महामंडलेश्वर के सानिध्य में भारत विकास परिषद शाखा जावरा के पदाधिकारियों द्वारा करवाते हुए जावरा का नाम इतिहास में लिखा गया। उल्लेखनीय है कि करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष द्वारा महापुरुषों की एक हजार प्रतिमा विभिन्न स्थानों पर लगाने का लक्ष्य रखा गया हैं, जिसमें से मंगलवार को जावरा में 130 वीं प्रतिमा स्थापित की गई।
मंगलवार को पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती पूरम के सभागृह में भारत विकास परिषद और विवेक भारती शिक्षण समिति द्वारा स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। श्री राष्ट्रीय राजूपत करणी सेना प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान (बबलु बना) द्वारा प्रदत्त युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की साढ़े 10 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण मंगलवार को चौहान के हाथों ही करवाया गया। प्रतिमा अनावरण समारोह अन्नपूर्णाधाम सेमलिया तीर्थ के महामंडलेश्वर मधुसुदानंदजी के सानिध्य में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्रसिंह कटार, प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राजपालसिंह सिसौदिया, श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना प्रदेश प्रभारी हेमन्तसिंह चौहान तथा विधायक प्रतिनिधि प्रांजल पाण्डेय, जनपद उपाध्यक्ष रतलाम हितेंद्र सिंह भाटी के आतिथ्य में हुआ।
दीप प्रज्वल्लन से हुआ समारोह का शुभारंभ –
कार्यक्रम का उदघाटन द्वीप प्रज्ज्वलन, सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदना से किया गया। सरस्वती वंदना ललिता पंवार दीदी द्वारा प्रस्तुत की गई। अतिथि परिचय जितेंद्रसिंह बरखेड़ी प्रदेश प्रवक्ता श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेवा प्रदेश प्रवक्ता ने दिया। स्वागत भाषण भाविप अध्यक्ष डॉ राजेंद्र कुमार त्रिवेदी ने दिया। विवेक भारती शिक्षण समिति अध्यक्ष अजीत चत्तर ने विद्यालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी। अतिथियों का स्वागत विवेक भारती शिक्षण समिति के सचिव तन्मय सोनी, भाविप सचिव देवेंद्र शर्मा (भारद्वाज), डॉ अशोक पाटीदार, राधेश्याम पोरवाल, अनिल पावेचा, सुरेश मेहता, नेपालसिंह डोडिया, सुनील तिवारी, रत्नेश पांडे, दीपक साधु, मनोज राठौर, शेखर नाहर, गोवर्धन पटेल, जगदीश उपमन्यु, नितेश धनोतिया, अमित मोदी, सुरेश भावसार, रितु सिसोदिया, शीतल मेहता, शिवेंद्र माथुर, राजेश शर्मा, शीतल चौरडिया, संतोष मेढतवाल, मनोज अग्रवाल, निलेश मेहता, पप्पू सिंह राठौड़, पुखराज सोनगरा, प्राचार्य रेणुका भट्ट, नरेंद्र सिंह सिसोदिया कीर्तिराज सिंह, जगदीश माली, बंसीलाल कुमावत, शुभमसिंह राणावत, प्रीतमसिंह सोलंकी, दिलीपसिंह डोडिया, लोकेश पांडे सहित श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना, भारत विकास परिषद, विवेक भारती शिक्षण समिति के सदस्यो द्वारा किया गया। अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। संचालन लोकेश शर्मा (भूतेड़ा) ने किया। आभार देवेंद्र शर्मा (भारद्वाज) ने माना।
भाविप के शपथ ग्रहण में बबलु बना ने की थी घोषणा –
भारतविकास परिषद के अध्यक्ष राजेन्द्र त्रिवेदी ने बताया कि भारत विकास परिषद के शपथ ग्रहण समारोह में अतिथि के रुप में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेशाध्यक्ष शिवप्रतापसिंह चौहान शामिल हुए थे, जहां तत्कालीन पदाधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाने की मांग की थी, जिस पर प्रदेशाध्यक्ष चौहान ने स्वीकार करते हुए उक्त प्रतिमा भाविप को प्रदान की। जिसमें सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में स्थापित कर मंगलवार को उसका अनावरण किया गया।
चौपाटी चौराहे से निकाली शोभायात्रा –
युवाओं के पे्ररणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद की आदमकद प्रतिमा अनावरण समारोह से पूर्व श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना पदाधिकारियों द्वारा चौपाटी चौराहे से स्वामी विवेकानंद की शोभायात्रा प्रदेश प्रवक्ता जितेन्द्रसिंह बरखेड़ी, संभाग अध्यक्ष अवधेश प्रतापसिंह चुंडावत, जिलाध्यक्ष नरेन्द्रसिंह सिसौदिया के नेतृत्व में निकाली गई। जो चौपाटी चौराहा से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होती हुई पहाडिय़ा रोड़ स्थित सरस्वती पुरम पहुंची, जहां प्रतिमा का अनावरण किया गया। 


०००००००००००००००००००००००

