– विद्यालय के 800 विद्यार्थियों ने विद्यालय के साथ अपने घर के आसपास किया पौधारोपण
जावरा। तपती समर भूमि पर वर्षा की बूंदे एक सुखद अहसास देती है और जिस पर भविष्य को हराभरा करने की पहल ने सोने पे सुहागा का कार्य किया। अवसर था, वन महोत्सव का। विगत दिनों में स्थानीय सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों ने इस महोत्सव को बड़े उल्लास से मनाया। इस संपूर्ण सप्ताह का प्रारंभ वनों के महत्व से प्रारंभ हुआ। जिसमे विद्यार्थियों ने भाषण, लघुनाटिका, नृत्य और कविता के माध्यम से सभी को जागरूक किया उसके उपरांत करीब 800 नन्हे विद्यार्थियों ने अपने घर पर और उसके आसपास पौधा रोपण कर फोटो शेयर किया। जिसे एक सेल्फी पर्यावरण के नाम दिया गया। बड़े विद्यार्थियों ने पांच पांच के समूह में विद्यालय में पौधारोपण किया, साथ ही उन सभी पौधों की सुरक्षा और विकास की शपथ ली।
संस्था के प्राचार्य श्री देवेन्द्र मूणत ने बताया कि विगत कई वर्षों से हम लगातार यह प्रयास करते रहते है कि हमारे विद्यार्थी पर्यावरण सुरक्षा का सबक कंठस्थ कर ले। इसी दिशा में हम प्रत्येक वर्ष नवीन तरीके से वन महोत्सव मनाते है। संस्था के मैनेजर श्री भाविक मूणत ने बताया कि विगत वर्षों में हमने जावरा और इसके आसपास कई क्षेत्रों में पौधारोपण किया है। श्री मूणत ने सभी विद्यार्थियों को इस सुंदर पहल के लिए शुभकामनाएं दी। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

