– शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह और वन स्टॉप सेंटर की स्वाति व्यास ने दी विभिन्न जानकारी
जावरा। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी रजनीश सिन्हा मार्गदर्शन मे वन स्टॉप सेंटर जावरा हब फॉर एम्पॉवर्मेंट ऑफ वुमन के 100 दिवसीय जागरूकता अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति के तृतीय सप्ताह भारतीय न्याय संहिता सप्ताह अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर पहाडिय़ा रोड जावरा पर जागरुकता शिविर आयोजित किया गया।
जिसमें विद्यालय के कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को नवीन कानून एवं भारतीय न्याय संहिता की जानकारी शहर थाना प्रभारी जितेन्द्रपालसिंह जादौन ने देते हुए विद्यार्थियों को सायबर क्राइम एवं अपराध और उनके दंड से अवगत करवाया। वन स्टॉप सेंटर की एडवोकेट स्वाति व्यास ने विधिक जागरूकता व वन स्टॉप सेंटर की जानकारी देते हुए उसमे दी जाने वाली सहायता से अवगत करवाया। जागरूकता शिविर में प्रधानाध्यापिका रेणुका शर्मा के साथ समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

