– नैत्रदानी रामकन्या सेठिया के परिजनों की स्वीकृति से लायंस क्लब जावरा के माध्यम से हुआ नैत्रदान
जावरा। लायंस क्लब जावरा में निरंतर लायंस हॉस्पिटल के माध्यम से लाखों लोगों को नेत्र की समस्याओं का इलाज और सफलतम ऑपरेशन किया जा रहे हैं। जिससे समाज के सभी वर्गों के लोग लाभान्वित हो रहे हैं, नेत्रदान महादान का यह नारा हम अक्सर लगाते हैं, सुनते हैं, लेकिन बहुत कम लोग इस नारे को अंगीकार करते हैं, लेकिन जो नेत्र के महत्व को समझता है। वह नेत्रदान करके निश्चित ही पूर्ण लाभ कमाता हैं।
क्लब की प्रेरणा से हुआ लायंस क्लब का पहला नैत्रदान –
उसी क्रम में लायन्स क्लब जावरा ने नेत्रदान के लिए प्रेरित कर क्लब के माध्यम से प्रथम नेत्रदान नगर के सेठिया परिवार के नेत्रदानी स्वर्गीय श्रीमती रामकन्या सेठिया मृत्यु के बाद नेत्रदान कराया गया नेत्रदान की प्रक्रिया को संपन्न कराने हेतु डॉक्टर जी.एल.ददरवाल बडऩगर ने भूमिका निभाई और उपस्थित परिवारजन के साथ समाजजन को नेत्रदान के लिए आवश्यक विषयों पर जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि जल्द ही आज के नेत्रदान से दो लोगों को रोशनी प्राप्त हो जाएगी जिससे उसे परिवार को नेत्र ज्योति जीवनदान होगा।
नैत्रदान हेतु लायंस क्लब से कर सकते है सम्पर्क –
संस्था के सचिव यश जैन एडवोकेट ने बताया कि व्यक्ति के लिए नेत्र का बहुत महत्व होता है लेकिन इस संसार को छोडऩे के बाद जो लोग परलोक जाते हैं उन्हें अपना नेत्रदान अवश्य करना चाहिए ताकि उनकी आंखे किसी जरूरतमंद व्यक्ति के काम में आ सकती है,उससे कई परिवार रोशन होते हैं समाज के हर व्यक्ति को नर सेवा नारायण सेवा जैसे शब्दों की सार्थकता देते हुए नेत्रदान अवश्य करना चाहिए जो भी व्यक्ति नेत्रदान करना चाहे वह लायन्स क्लब जावरा में संपर्क कर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता निभा सकता हैं। नगर में हुए नेत्रदान के इस पुनीत कार्य में संस्था के वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष अजीत जैन, प्रदीप शर्मा, मनीष कोचर, विजय राठौड़, कमल सारडा, लायंस हॉस्पिटल के मैनेजर जयप्रकाश श्रीवास्तव, दिनेश नागदा उपस्थित रहे। 

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

