• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, August 9
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»अलग अलग राज्यों में ऑफिस खोलकर लोन देने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ कर हुआ फरार अंतर्राजीय आरोपी पुलिस गिरफ्त में
जावरा

अलग अलग राज्यों में ऑफिस खोलकर लोन देने के नाम पर लाखों रुपए ऐंठ कर हुआ फरार अंतर्राजीय आरोपी पुलिस गिरफ्त में

EditorBy EditorJuly 6, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

– मध्यप्रदेश के साथ गुजरात, राजस्थान और उड़ीसा में भी खोल रहे थे आफीस
– इंटरनेट और न्यूज पेपर में विज्ञापन देकर करता था ठगी
रतलाम। लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी कर फरार हुए अंतर्राजीय आरोपी को थाना स्टेशन रोड़ ने गिर$फतार किया हैं। आरोपी ने मध्यप्रदेश के साथ ही देश की कई राज्यों में लोन बांटने के आफीस खोले वहीं बेव साईट बनाकर भी उस पर भी ऑन लाईन रजिस्ट्रेशन ओपन कर रखे थे। आरोपी इंटरनेट और न्यूज पेपर में विज्ञापन देकर ग्राहकोंं को आकर्षित करता था फिर उनसे रुपए एकत्रित कर फरार हो जाता। पुलिस ने मामले में सायबर सेल की मदद से उक्त अंतर्राजकीय आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।
थाने से मिली जानकारी अनुसार फरियादी गिरीश मेहता निवासी स्टेशन रोड रतलाम में रिपोर्ट किया कि नवंबर 2023 में मोहम्मद फारूक रतलाम एक व्यक्ति के साथ फरियादी से मिला और उसने बोला की मैं फाइनेंस कंपनी खोलना चाहता हूं मुझे ऑफिस व निवास करने के लिए किराए से बिल्डिंग की रिक्वायरमेंट है जिस पर फरियादी ने एग्रीमेंट कर बिल्डिंग किराए पर दे दी। आरोपी द्वारा लोकल एड्रेस पर नई सिम तथा महाराष्ट्र बैंक में बैंक अकाउंट खुलवाया और दैनिक भास्कर पेपर में विज्ञापन देकर गेट ग्लोबल नाम से फाइनेंस कंपनी में कर्मचारियों को इंटरव्यू लेकर भर्ती किया।
लोन की प्रोसेसिंग फीस के नाम पर वसुले 15 लाख रुपए –
कर्मचारियों की भर्ती करने के बाद प्लानिंग के अनुसार हाउस लोन, बिजनेस लोन, पर्सनल लोन, मॉर्टगेज लोन, एग्रीकल्चर लोन आदि के पंपलेट छपवाकर ऑफिस का पूरा सेटअप जमा कर लोन बांटने के लिए कर्मचारियों को रतलाम के आसपास रवाना कर लोन की प्रक्रिया फीस के नाम पर 40 दिन में करीब 15 लाख रुपए इकठ्ठा किए। मकान मालिक से भी ऐठें 37 लाख रुपए –
आरोपी प्रोसेसिंग फीस के साथ ही मकान मालिक गिरीश मेहता से यह कहते हुए की मेरी गेट ग्लोबल फाइनेंस कंपनी का लाइसेंस आरबीआई से प्रक्रिया में है और मुझे 122 लोगों को उनकी फाइलों पर लोन वितरण करना है आरबीआई से अप्रुवल होते ही मैं आपको पैसा रिटर्न कर दूंगा। यह कहते हुए फरियादी से 27 लाख रुपए की उधार मांगे जिस पर बिल्डिंग मलिक गिरीश मेहता ने 14 लाख रुपए नगद एवं 13 लाख रुपए गेट ग्लोबल फाइनेंस कंपनी के रतलाम स्थित महाराष्ट्र बैंक के अकाउंट में ट्रांसफर कर दिए।
रूपए मिलते ही आरोपी हो गया फरार –
मकान मालिक से 37 लाख रुपए की राशि आरोपी के हाथ में आते ही राशि लेकर मुंबई आरबीआई ऑफिस जाने का बात कर ऑफिस का सेटअप फर्नीचर आदि छोडक़र आरोपी फरार हो गया। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध 123/2024 धारा 420, 406, 467, 468, 471 (34), 120 बी आईपीसी का दर्ज कर विवेचना में लिया गया। इंटरनेट व पेपर में विज्ञापन देकर करता था धोखाधड़ी –
पुलिस अधीक्षक रतलाम राहुल कुमार लोढा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिनव बारंगे के मार्गदर्शन में आरोपी की पतारशि एवं गिरफ्तारी हेतु थाना स्टेशन रोड रतलाम एवम सायबर सेल की संयुक्त टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा तकनीकी साक्ष्यों के माध्यम से आरोपी की पतरशि के प्रयास किए गए। आरोपी के धोखाधड़ी करने के तरीके का विश्लेषण किया गया। जिसमे आरोपी इंटरनेट एवम न्यूज पेपर में लोन के नाम पर विज्ञापन देता है।
कई राज्यों में खोल रखे थे लोन बांटने के आफीस –
इसी के आधार पर पुलिस द्वारा समाचार पत्र में लोन के विज्ञापन खोजने पर संदेही के रतलाम में गेट ग्लोबल के नाम से ऑफिस खोलने के अलावा सन फाईनेंस जोधपुर राजस्थान मे, ईजी फाईनेंस भुवनेश्वर उड़ीसा में एक्सलुट शोपर्स सूरत गुजरात, सुर्या फाईनेंस सीकर राजस्थान, तथा बिहार, झारखंड, अहमदाबाद गुजरात आदि स्थानों पर लोन हेतु आफिस खोलने की जानकारी प्राप्त हुई। आरोपी द्वारा सीकर राजस्थान में लोन के लिये एक वेबसाईट भी बनवाई गई। जिस पर लोन के लिये रजिस्ट्ेशन किया जा सके। पुलिस टीम द्वारा सभी तकनीकी एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पतरशी कर आरोपी मोहम्मद फारूक पिता फकीर मोहम्मद (52) निवासी एम.एम. करीम अपार्टमेंट मकरबा सर्कैस अहमदाबाद (गुजरात) को गिर$फतार किया।
इनकी भूमिका रही सराहनीय –
लोन देने के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अन्तर्राजीय आरोपी को पकडऩे में निरीक्षक दिनेश कुमार भोजक थाना प्रभारी स्टेशन रोड, उनि प्रेम सिंह हटीला, प्र आर मनमोहन शर्मा (सायबर सेल), प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी (सायबर सेल), आरक्षक विजय निनामा, आरक्षक लोकेंद्र सोनी थाना स्टेशन रोड की भूमिका सराहनीय रही।

Post Views: 278
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

By EditorAugust 9, 2026

– विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय ने की घोषणा, पौधारोपण के साथ हुआ आयोजन जावरा। आनंदी…

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026

जावरा सिविल हॉस्पिटल में कमाल! 70 वर्षीय महिला के कूल्हे का सफल ऑपरेशन, आयुष्मान से इलाज हुआ नि:शुल्क

August 8, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा के आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में महादेव प्रतिमा का भूमि पूजन, मुक्तिधाम के विकास को मिले 10 लाख !

August 9, 2026

युवा शक्ति में विश्व बदलने की क्षमता, बस ऊर्जा को सही दिशा मिले : राष्ट्रसंत कमल मुनि

August 8, 2026

जावरा में बनेगा आस्था का नया केंद्र! आनंदी हनुमान मुक्तिधाम में स्थापित होगी भव्य महादेव प्रतिमा

August 8, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.