जावरा। रविवार यानी छुट्टी का दिन, इस दिन अधिकांश लोग देर तक सोने का प्लान बनाते हैं, जावरा के शहरी क्षैत्र में यदि इस तरह का कोई प्लान बनाया हैं तो पहले इस खबर को पढ़ ले, रविवार को बिजली कंपनी मेटेंनेस के चलते सुबह 8 से दोपहर 12 बजे तक लाईट बंद रखने वाली हैं।
बिजली कंपनी के कार्यपालन यंत्री अमित पटेल ने बताया कि मेंटेनेंस के चलते 7 जुलाई 24 रविवार को रतलामी गेट का मेंटेनेंस प्लान हैं, जिसके चलते गौशाला रोड़, रतलामी गेट, हॉस्पिटल रोड़, पहाडिय़ा रोड़ चौराहा, ठंडी सडक़, खिडक़ी दरवाजा, सुतारीपुरा, कुम्हारीपूरा, सागर पेशा, आजाद चौक, सोमवारियां, नाई गली, लाला गली, शुक्रवारिया, पिपली बाजार, घंटाघर, नीमचोक, हनुमानगली, पिंजारवाड़ी आदि संबंधित क्षेत्र की सप्लाई बंद रहेगी। वहीं आवश्यकतानुसार समय बढ़ाया या घटाया जा सकता हैं। 


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

