Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में सर्व हिन्दु समाज की रतलाम में 3 दिसंबर को निकलेगी जनआक्रोश रैली, मंडियों में अवकाश घोषित
– हजारों की संख्या में कालिका माता प्रांगण पर जुटेंगे सर्व हिन्दु समाज के लोग जावरा/रतलाम। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर बांग्लादेश सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर समुचे भारत देश में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही हैं। जिसके चलते 3 दिसंबर को सर्व हिन्दु समाज द्वारा इसके विरोध में जन आक्रोश रैली कालिका माता मंदिर प्रांरण से दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसको तैयार तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। https://youtube.com/shorts/Md55jLlTxsk?si=–07M5P-ot8O0vTO मंगलवार को कालिका माता मंदिर प्रांगण में हजारो की संख्या में सर्व हिन्दु…
जावरा औद्योगिक क्षैत्र पुलिस ने राजस्थान के एक युवक को पिस्टल और जिंदा कारतुस की तस्करी करते पकड़ा
जावरा। पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार व्दारा अवैध हथियार, मादक पदार्थ की तस्करी आदि के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है। जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक रतलाम राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक जावरा दुर्गेश आर्मो के मार्गदर्शन मे थाना औ. क्षैत्र. जावरा के इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि राकेश मेहरा के नतृत्व में गठित टीम ने राजस्थान के एक युवक को अवैध हथियार की तस्करी करते पकड़ा हैं। https://youtube.com/shorts/9lPXnLD8y6s?si=XSf1hk_rGl1zamC5 इंचार्ज थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि भीमाखेडी फाटक हाईवे रोड पर चाय की…
थाना माणकचौक रतलाम द्वारा सटोरीयो के विरुद्ध की गई कार्यवाही रतलाम। पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार (भा पु से) द्वारा सटोरीयो के विरुद्ध कार्यवाही कर अंकुश लगाने हेतु सभी थानो को निर्देशित किया गया है । जिसके अंन्तर्गत पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री अमीत कुमार (भा.पु.से.) के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक महोदय रतलाम श्री राकेश खाखा व नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सत्येन्द्र घनघोरीया के मार्गदर्शन मे थाना माणकचौक रतलाम के थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह गाडरिया के नेतृत्व में टीम गठित की गयी थी । दिनांक 02.12.24 को टीम द्वारा बाजना बस स्टेण्ड , मोमीनपुरा मांडली व धान…
– थाना रिंगनोद पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ 50 ग्राम MD के साथ युवक को किया गिरफ्तार* जावरा। रतलाम जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध चल रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अमित कुमार कुमार (भा.पु के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था । इसी तारत्मय में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री राकेश खाखा एवं अनुभागीय पुलिस अधिकारी जावरा(ग्रामीण) श्री शक्ति सिंह चौहान के मार्गदर्शन में थाना रिंगनोद क्षेत्र में कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी निरीक्षक स्वराज डाबी नेतृत्व में टीम गठित की गई । उक्त टीम के उनि सत्येन्द्र रघुवंशी…
रतलाम : रतलाम पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने सोमवार को 6 पुलिस कर्मियों को एक साथ लाइन में भेजा है। जिनमे पिपलोदा थाने के 4 तथा जावरा शहर थाने के 2 आरक्षक शामिल है। इन पुलिसकर्मियों को किया लाइन अटेच – कार्य. प्रआर-924 ओमप्रकाश,थानापिपलौद आरक्षक-23 रवि कुमार,थाना पिपलौदा आरक्षक-387 होकम सिंह,चौकी सूखेड़ा थाना पिपलौदा आरक्षक-506 अनिल सोलंकी,चौकी सूखेड़ा थाना पिपलौदा आरक्षक-37 अंतिम चौहान,थाना जावरा शहर आरक्षक-1053 विवेक शर्मा,थाना जावरा शहर
जावरा। नगर पालिका परिषद द्वारा शहर के सभी वार्डों में समानता के आधार पर विकास कार्य किए जा रहे हैं। इस बाउंड्रीवाल के बनने से बगीचे का बेहतर ढंग से विकास हो सकेगा। यह बात नगर पालिका अध्यक्ष अनम कड़पा के प्रतिनिधि मो. यूसुफ कडपा ने कही। वे रविवार को वार्ड क्रमांक एक के नया माली पूरा स्थित शांतिवन वाटिका के बगीचे की बाउंड्रीवाल भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर विशेष अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर वार्ड पार्षद सोनु चंद्रप्रकाश सोलंकी मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेश शर्मा ने की। इस बाउंड्रीवाल के…
प्रदेश के हर जिले में करेंगे प्रतिभा सम्मान समारोह : प्रभारी मंत्री डा. कुंवर विजय शाह अपनी विधानसभा से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत करूंगा : स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह नई दिशा के साथ अपने चिंतन को स्वरोजगार की ओर मोड़े : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बरबढ़ स्थिति विधायक सभागृह में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परिक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं टाईटन की रिस्ट वॉच प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह…
– बाल विवाह रोकने एसपी अमित कुमार ने दिलाई शपथ रतलाम। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा रतलाम अजय सारवान एवं महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड द्वारा शनिवार को श्री साई इंस्टीटयूट में विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया। जिसमे विद्यार्थियों को एवं स्टाफ को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम की जानकारी के साथ महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। एसपी ने निम्न बिंदुओं पर किया जागरूक – एसपी ने बाल विवाह की…
ड्राईवर या तो नशे में था … या पुलिस पड़ी होगी पीछे … राजीव कॉलोनी के बाहर सर्विस लेन पर खड़ी कार को रिवर्स आती कार ने मारी टक्कर
– टक्कर मारने के बाद खुद की गाड़ी भी हुई डेमेज लेकिन फिर भी नहीं रुका, तत्काल तेजी से फरार हुआ चालक जावरा। लेबड़ नयागांव फोरलेन पर स्थित राजीव कॉलोनी बाहर स्थित सर्विस रोड़ पर निवास करने वाले जगदीश चौहान के घर के बाहर खड़ी कार को सर्विस लेन पर ही एक तेज गति से रिवर्स आती कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे चौहान की कार सीधे जाकर सर्विंस लाईन की रेलिंग से टकरा गई। टक्कर मारने के बाद भी तेज गति से आती कार भी क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन टक्कर मारने के बाद भी चालक नहीं रुका और…
गोवंश वध हेतु अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपियों को 02 वर्ष 06 माह का सश्रम कारावास एवं अर्थदण्ड की सजा
– ट्राले में गोवंश लेकर वध हेतु महाराष्ट्र ले जा रहे थे आरोपी जावरा। गौवंश के वध हेतु मंदसौर की और से जावरा होकर महाराष्ट्र की और एक कंटेनर में अवैध परिवहन करने वाले दो आरोपियों मोहसीन पिता जाकिर (20) निवासी नई आबादी बोतलगंज पिपलियामंडी तथा दशरथ पिता मनोहर बंजारा (19) निवासी पिपलिया मंडी को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी जावरा एनएस ताहेड़ ने मध्यप्रदेश गौवंश वध प्रतिरोध अधिनियम की धारा 4,6,9, पशु क्रुरता अधिनियम की धारा 11 (घ) तथा भादवी की धारा 429 के तहत 02 वर्ष 06 माह के सश्रम कारावास और अर्थदण्ड से दण्डित किया हैं। सहायक जिला…
