– बाल विवाह रोकने एसपी अमित कुमार ने दिलाई शपथ
रतलाम। हम होंगे कामयाब पखवाड़ा विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा शाखा रतलाम अजय सारवान एवं महिला थाना प्रभारी पार्वती गौड द्वारा शनिवार को श्री साई इंस्टीटयूट में विशेष जागरुकता शिविर का आयोजन किया। जिसमे विद्यार्थियों को एवं स्टाफ को पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, नशा मुक्ति, साइबर क्राइम की जानकारी के साथ महिलाओं और बच्चों से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया।
एसपी ने निम्न बिंदुओं पर किया जागरूक –
एसपी ने बाल विवाह की रोकथाम पर विद्यार्थियों को संबोधित किया। बाल विवाह के दुष्प्रभावों और इसे रोकने के लिए कानूनी सहायता लेने की आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया। नशा मुक्ति के संबध में बताया गया। जेंडर भेदभाव से जुड़े अपराधों की पहचान और उनसे बचाव के उपाय बताए गए। महिलाओं और बालिकाओं को संदिग्ध व्यक्तियों के व्यवहार और सुनसान स्थानों पर सुरक्षा के उपाय समझाए गए साथ ही एसपी ने पुरुषों को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक दृष्टिकोण अपनाने और भेदभाव समाप्त करने की प्रेरणा दी गई तथा परिवारों को बेटों को महिलाओं के प्रति आदर और समानता का महत्व सिखाने पर बल दिया गया।
दिलाई बाल विवाह रोकथाम की शपथ –
एसपी अमित कुमार ने आपातकालीन सहायता और हेल्पलाइन की जानकारी देते हुए बाल विवाह की रोकथाम और उसके लिए लोगों को जागरुक करने की शपथ दिलाई।
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

