• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Facebook Twitter Instagram
Saturday, June 13
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»रतलाम»चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में 2024 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित
रतलाम

चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के प्रतिभा सम्मान समारोह में 2024 मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

EditorBy EditorDecember 1, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

प्रदेश के हर जिले में करेंगे प्रतिभा सम्मान समारोह : प्रभारी मंत्री डा. कुंवर विजय शाह
अपनी विधानसभा से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत करूंगा : स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह
नई दिशा के साथ अपने चिंतन को स्वरोजगार की ओर मोड़े : कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप
रतलाम। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के तत्वावधान में रविवार को बरबढ़ स्थिति विधायक सभागृह में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इसमें कक्षा 10 वीं एवं 12 वीं की बोर्ड परिक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को शील्ड एवं टाईटन की रिस्ट वॉच प्रदान कर सम्मानित किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह रहे। अध्यक्षता जिले के प्रभारी मंत्री डा. कुंवर विजय शाह ने की। फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप, विशेष अतिथि महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय एवं ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, संगीता चारेल व पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा मंचासीन रहे। समारोह में 93 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मंच पर स्थान मिला।प्रदेश के हर जिले में करेंगे प्रतिभा सम्मान समारोह –
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिले के प्रभारी मंत्री डा. कुंवर विजय शाह ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम अद्भुत व अनूठा है। जो अच्छा पड़ेगा, लिखेगा वही भविष्य में अच्छा इंसान, नेता, अधिकारी, माता-पिता बनेगा। चेतन्य काश्यप फाउंडेशन के माध्यम से कैबिनेट मंत्री काश्यप ने समाज सेवा का जो दीपक जलाया है, उससे हम हजारों दीपक जलाने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से चर्चा कर इस तरह का कार्यक्रम पूरे प्रदेश में करेंगे। आदिवासी क्षेत्र में अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों के लिए इंदौर, भोपाल एवं जबलपुर में उच्च शिक्षा की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने की व्यवस्था की है और 200-200 बच्चों का चयन भी किया है, जो महानगरों में रहकर कोचिंग प्राप्त कर सकेंगे।अपनी विधानसभा से प्रतिभा सम्मान समारोह की शुरुआत करूंगा –
मुख्य अतिथि स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री काश्यप को साधुवाद देता हूँ कि उन्होंने मुझे ऐसे अनूठे आयोजन में आमंत्रित किया। यह कार्यक्रम भविष्य की पीढ़ी को आगे बढ़ाने में प्रेरणादायी साबित होगा, क्योंकि ऐसे आयोजनों से बच्चों को प्रोत्साहित किया जा सकता है। वे अपनी विधानसभा में ऐसा आयोजन कर मंत्री काश्यप के आतिथ्य में ही बच्चों को सम्मानित करने का प्रयास करेंगे। पालकों को भी बच्चों को प्रेरित करने का हर कार्य करना चाहिए। रतलाम के सीएम राइज विनोबा स्कूल ने विश्व में प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश को गौरवान्वित किया है। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी का लक्ष्य है कि देश का हर स्कूल एक्सीलेंस बने। प्रदेश में अगले 5 वर्षों में स्कूल की हर क्लास को डिजिटल करने का प्रयास मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में हो रहा है।नई दिशा के साथ अपने चिंतन को स्वरोजगार की ओर मोड़े –
फाउंडेशन अध्यक्ष एवं सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चेतन्य काश्यप ने कहा कि वर्ष 2024 में संयोग से 2024 विद्यार्थियों को फाउंडेशन सम्मानित कर रहा है। प्रतिभा सम्मान समारोह के माध्यम से फाउंडेशन विद्यार्थियों में नया जोश भरने का प्रयास करता है क्योंकि उनके जीवन में असीम संभावनाएं है। 12 वीं की शिक्षा के बाद हर विद्यार्थी के सामने अनेकानेक अवसर होते है। प्रधानमंत्री श्री मोदीजी का मूल मंत्र स्वरोजगार है और इसके लिए नई संभावनाएं आगे लाई जा रही है। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में रोजगार की अलग-अलग योजनाओं का समायोजन कर स्वरोजगार की योजनाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षा के साथ अपने चिंतन को नई दिशा देते हुए स्वरोजगार की ओर मोड़े, क्योंकि भारत की आत्मा उद्यमिता की है।शहर विकास के साथ शिक्षा को भी दे रहे बढ़ावा –
विशेष अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि मंत्री काश्यप शहर को विकसित करने के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लगातार 10 वर्षों से मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान कर रहे है। खेल और धार्मिक आयोजन सहित कई तरह के अन्य आयोजन भी उनके द्वारा किए जाते है, क्योंकि शहर का विकास करने के लिए ये सब जरूरी है। ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर ने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित हो रहे है। प्रत्येक माता-पिता अपने बच्चों को ऐसे ही अच्छे संस्कार देते रहे, जिससे वे परिवार और शहर के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके।दस सालों से प्रतिभा सम्मान होना गर्व की बात –
महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि दस वर्षों से प्रतिभा सम्मान समारोह होना शहर के लिए गर्व की बात है। ऐसे समारोह अन्य जिलों में होंगे तो रतलाम को याद जरूर किया जाएगा। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने कहा कि चेतन्य काश्यप फाउंडेशन शहर की प्रतिभाओं को तराशने का कार्य कर रहा है। सलाहकार एवं पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा ने कहा कि मंत्री चेतन्य काश्यप शहर की उन्नति में अहम भूमिका निभा रहे है। मेधावी विद्यार्थियों को पुरूस्कार स्वरूप घड़ी इसलिए दी जा रही है कि वे समय के महत्व को पहचान कर उसका सदुपयोग करे। आरंभ में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण किया। आयोजन समिति की ओर से फाउंडेशन अध्यक्ष काश्यप, सलाहकार, पूर्व महापौर डागा, निर्मल लुनिया, सदस्य महेन्द्र नाहर, मनोज शर्मा, मुकेश सोनी एवं आनन्द जैन ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन विकास शैवाल द्वारा किया गया।

Post Views: 354
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Editor

Related Posts

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

रतलाम में स्टेपनी चोर गिरोह का पर्दाफाश : 4 आरोपी गिरफ्तार, 1.80 लाख रुपए का माल बरामद

June 3, 2026

रतलाम में बाल विवाह पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग दूल्हे की बारात बिना फेरे लौटी

May 29, 2026
Don't Miss
जावरा

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

By EditorJune 12, 2026

– जनकल्याण शिविर में उमड़ी भीड़, विधायक बोले- योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक…

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026

मीनाक्षी नटराजन के नामांकन निरस्तीकरण पर भड़की यूथ कांग्रेस, जावरा में चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

June 10, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

जावरा में 19 विभागों का महाशिविर, हजारों हितग्राहियों को मिलेगा लाभ

June 12, 2026

115 किलो डोडाचूरा तस्करी मामले में आरोपी को 11 साल की सजा, जावरा एनडीपीएस कोर्ट का बड़ा फैसला

June 11, 2026

जावरा में दूध का बड़ा खेल! फैक्ट्री पर छापा, 104 कट्टों में 2600 किलो लैक्टोज पाउडर बरामद, कई डेयरियां जांच के घेरे में

June 10, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.