– हजारों की संख्या में कालिका माता प्रांगण पर जुटेंगे सर्व हिन्दु समाज के लोग
जावरा/रतलाम। बांग्लादेश में हिन्दुओं पर हो रहे अत्याचार पर बांग्लादेश सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर समुचे भारत देश में बांग्लादेश सरकार के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही हैं। जिसके चलते 3 दिसंबर को सर्व हिन्दु समाज द्वारा इसके विरोध में जन आक्रोश रैली कालिका माता मंदिर प्रांरण से दोपहर 2 बजे निकाली जाएगी और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसको तैयार तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
मंगलवार को कालिका माता मंदिर प्रांगण में हजारो की संख्या में सर्व हिन्दु समाज के लोग एकत्रित होंगे और बांग्लदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे। रतलाम के विभिन्न क्षैत्रों से पहुंचने वाले लोगों के लिए पार्किंग के मेप सर्व हिन्दु समाज द्वारा जारी किए गए है जो कि इस प्रकार हैं। सभी वाहन इन मेप से होकर अम्बेडकर ग्राउण्ड के पीछे वाले गेट पर पािर्कंग के लिए पहुंचेगे। रैली के चलते जावरा और रतलाम कि कृषि उपज मंडियों में अवकाश घोषित कर दिया गया है l
रतलाम ग्रामीण क्षैत्र से आने वाले इस मार्ग से पहुंचे –
पिपलौदा, सरवन और सैलाना की और से आने वाले यहां से पहुंचे –
ताल, आलोट, जावरा और नामली से आने वाले इधर से पहुंचे – 

