Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Editor
बोरदिया दम्पति सहित चार और दधिचियों ने लिया देहदान का प्रण, संस्था संजीवनी की पहल ला रही रंग
जावरा। मृत्यु उपरांत देहदान का आपका संकल्प बहुत ही सराहनीय है। आपके इस निर्णय से समाज के अन्य महानुभाव भी निश्चित ही प्रेरित होंगे। संस्था संजीवनीआपके इस कदम की मुक्तकंठ से प्रशंसा कर आपकी बहुत-बहुत अनुमोदना करती हैं। उक्त विचार मानव सेवा में सदा अग्रणी नगर की सेवा संस्था संजीवनी के संस्थापक अध्यक्ष यश जैन ने व्यक्त किए। जैन ने मंगलवार को स्टेशन रोड़ निवासी दधीचि श्री गिरिराज उपाध्याय को एनाटामी विभाग शासकीय स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय रतलाम द्वारा प्रदत्त देहदान का संकल्प पत्र सौंपते हुए कहा कि संस्था संजीवनी के प्रयासों का ही प्रतिफल है कि अभी तक 17 लोगों…
अवैध संबंध के चलते पत्नी ने प्रेमी के करवाई पति की हत्या, 7 माह पूर्व हुए अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी
– रिंगनोद पुलिस नले पति की हत्या के आरोप में पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार जावरा। दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से लगे गांव असावती में करीब 7 माह पहले मृत अवस्था में मिले माण्डवी के एक युवक के अंधे कत्ल की गुत्थी को रिंगनोद पुलिस ने सुलझाते हुए प्रेमी के साथ मिलकर अपने ही पति की हत्या करवाने वाली पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया हैं। प्रथम दृष्टवा युवक की मौत को शराब के नशे में मोटर साईकल से फिसलने के चलते मानी जा रही थी, लेकिन परिजनों के आरोप के बाद पुलिस ने मामले में गहराई से…
जावरा। गांव के एक युवक को सड़क पर गिरा मोबाइल मिला। जिसने उसे उसके मालिक तक पुन: पहुंचा दिया। दरअसल हुआ यूं कि पहाडिय़ा रोड़ निवासी अक्षय जोशी बीती रात लगभग 8 बजे खाचरोद नाका क्षेत्र से गुजर रहे थे। तभी उनका मोबाईल पेंट की जेब से सरक कर गिर गया। इस बीच समीपस्थ गांव भीमाखेड़ी निवासी भेरूलाल माली का उधर से निकलना हुआ। उन्हें जमीन पर उक्त मोबाइल पड़ा नजर आया। जिसे उठाकर वे घण्टाघर स्थित आसिफ चाचा घड़ी वाले के पास पहुंचे और सारी बात बताई। आसिफ भाई ने तत्काल सराफा चौकी पर पदस्थ पुलिस जवानों जीवन विश्वकर्मा…
– फार्मर रजिस्ट्री और खसरे आधार लिंक करने के दिए निर्देश जावरा। राजस्व महा अभियान 3.0 अंतर्गत शासन के निर्देशानुसार नक्शा तरमीम, फार्मर रजिस्ट्री, खसरा से आधार लिंक आदि महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। इस हेतु तहसीलदार जावरा द्वारा एक रोस्टर बनाकर ग्रामवार शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त शिविरों का अवलोकन करने मंगलवार को एसडीएम त्रिलोचन गौड़ पहुंचे। जावरा तहसीलदार संदीप इवने के साथ शिविरों का अवलोकन करने एसडीएम ने ग्राम रोजाना, सैदपुर, आलमपुर ठीकरिया, रिंगनोद एवं लालाखेड़ा में पहुंचकर कैंप में किया जा रहे हैं कार्य का निरीक्षण किया एवं उक्त कार्य में क्या तकनीकी समस्या आ…
– राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव के मुखारविंद से बहेगी ज्ञान गंगा जावरा। स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा गौशाला, तालीदाना में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चतुर्थ भव्य श्रीमद भागवत कथा का आयोजन 26 दिसम्बर 2024 से 1 जनवरी 2025 तक होगा। जिसमें राष्ट्रसंत नमन जी वैष्णव के मुखारबिंद से ज्ञान गंगा बहेगी। कथा आयोजन को लेकर गौशाला संरक्षक केकेसिंह कालूखेड़ा की अध्यक्षता में बैठक आयोजन गौशाला पर किया गया। जिसमें कथा को सफल बनाने हेतु विभिन्न समितियों का गठन किया गया साथ ही प्रचार प्रसार आदि सहित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। बैठक में गौशाला अध्यक्ष गजराजसिंह राठौर, मन्नालाल शर्मा, मदन…
रतलाम की सड़कों पर सर्व हिन्दू समाज ने लगाई दहाड़, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम दिया ज्ञापन
रतलाम। बांग्लादेश में कट्टरपंथियों द्वारा हिंदु समाज पर किए जा रहे अत्याचार और क्रूरता के खिलाफ रतलाम में सर्व हिन्दू समाज का आक्रोश जन आक्रोश रैली के रूप में दिखाई दिया। शहर में मंगलवार दोपहर को कालिका माता मंदिर के बाहर सर्व समाज के संत, मंत्री, जनप्रतिनिधियों, समाज के गणमान्य और आम लोगों के साथ हजारों की संख्या में लोग एकत्रित हुए। https://youtu.be/WbIQoLLGH_0?si=ECfYMdeJ6vS6f3g4 रैली की भव्यता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रैली का एक सिरा कॉलेक्टोरेत पहुँच गया तो एक सिरा गीता मंदिर पर ही था। कालिका माता मंदिर से निकली जन आक्रोश रैली शहर…
ढाबे से पुलिस ने पकड़ा पट्रोल, डीजल, एथेनॉल के साथ जहरीली शराब का जखीरा, 03 आरोपी गिरफ्तार, 05 आरोपी फरार
– आरोपियों के कब्जे से 5 लाख 78 हजार रूपये से अधिक का मश्रुका रतलाम। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अवैध रुप से मादक पदार्थ, ज्वलनशील पदार्थ के भंडारण के विरूद्ध अभियान के तहत नामली पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैं। पुलिस ने सेजावता रोड़ बांगरोद स्थित एक ढाबे पर दबीश देकर यहां से बड़ी मात्रा में डीजल, पट्रोल के साथ एथेनॉल और जहरीली शराब का जखीरा बरामद किया हैं। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं, जबकि मामले से जुड़े पांच आरोपी पुलिस गिरफ्त से फरार हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे…
– मंगलवार को वार्ड क्रमांक 9 के रहवासियों ने सीएमओ दुर्गा बामनिया को समस्या से कराया अवगत जावरा। नगर के महिदपुर गेट क्षेत्र में उड़ती धूल से परेशान रहवासियों ने मंगलवार को इस समस्या से निजात दिलाने मुख्य नगर पालिका अधिकारी के समक्ष पहुंचकर उनसे गुहार लगाते हुए एक ज्ञापन सौंपा। वार्ड क्रमांक 9 के तहत आने वाले महिदपुर गेट के रहवासी पिछले कई महीनों से धूल फांकने को मजबूर है। मंगलवार को मोहल्ले के निवासी रमेश धाकड़, गोपाल पांचाल, दिनेश एलिया, सुनील वाक्तरिया, विनोद, प्रकाश वीर, शुभम पांचाल, मुकेश, बाबूलाल, हरीश शंकर आदि नपा पहुंचे और मुख्य नगर पालिका…
रतलाम। बांग्लादेशी हिन्दुओं के समर्थन में हिन्दु संगठनो द्वारा कालका माता मंदीर रतलाम पर एकजुट होकर कालका माता से कानवेंट तिराहा, फव्वारा चौक होते हुए कलेक्ट्रर कार्यालय रतलाम तक विशाल जन आक्रोश रैली जावेगी एवं कलेक्ट्रेट कार्यालय में ज्ञापन दिया जायेगा इस हेतु मार्ग डायवर्सन एवं पार्किंग के संबंध में यातायात पुलिस रतलाम द्वारा निम्नानुसार पार्किंग प्लॉन एवं डायवर्शन प्लॉन तैयार किया है जो कि दिनांक 03.12.2024 सयम 01.00 बजे से जन आक्रोश रैली के दौरान लागू रहेगा। रुट डायवर्सन प्लान 01. मोचीपुरा से कालका माता मंदीर की ओर आने वाले सभी प्रकार के दो पहिया, तीन पहिया एवं चार…
रतलाम पुलिस में पदस्थ पुलिसकर्मियों को मिला अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक, एसपी ने दी बधाई
रतलाम । केंद्रीय गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 2023 के लिए अति उत्कृष्ट और उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किए गए। जिसमें रतलाम में पदस्थ 2 पुलिस जवानों को अति उत्कृष्ट पदक और 5 जवानो को उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्माननीत किया गया। सम्माननीत पुलिसकर्मियों में 2 जावरा 24 वीं वाहिनी वि.स. बल के हैं। पुलिसकर्मियों को पदक मिलने पर पुलिस अधीक्षक रतलाम अमित कुमार द्वारा पदक अति उत्कृष्ट एवं उत्कृष्ट सेवा पदक प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर एसडीओपी रतलाम अभिलाष भलावी, सूबेदार मोनिका ठाकुर उपस्थित रहे। इन्है मिला अति…
