• होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

November 22, 2026

जावरा रिकवरी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, ज़ुल्फिकार खान बने तहसील अध्यक्ष

November 22, 2026

रतलाम में नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया, न्यायालय ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

November 21, 2026
Facebook Twitter Instagram
Sunday, November 22
Facebook Twitter Instagram
JaoraHeadlineJaoraHeadline
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • रतलाम
  • मध्यप्रदेश
  • पॉलिटिक्स
  • सोशल न्यूज़
  • क्राइम न्यूज़
  • खेल
  • धर्म
JaoraHeadlineJaoraHeadline
Home»मध्यप्रदेश»जावरा»सेंट पॉल स्कूल के बच्चों ने दीनबंधुओं को वस्त वितरण कर मनाई दीवाली, विद्यालय प्रांगण में 800 बच्चों ने बनाई रंगोली
जावरा

सेंट पॉल स्कूल के बच्चों ने दीनबंधुओं को वस्त वितरण कर मनाई दीवाली, विद्यालय प्रांगण में 800 बच्चों ने बनाई रंगोली

Shailendra SinghBy Shailendra SinghOctober 28, 2024Updated:October 28, 2024No Comments
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email

-विद्यालय प्राचार्य और मैनेजर ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी
जावरा। त्यौहार वो सार्थक और आनंद दायक होता है, जिसमें स्वयं के साथ आप दुसरों के चेहरों पर खुशी का कारण बनें, इसी कड़ी में शहर के सेंट पॉल कान्वेंट स्कूल और मूणत फाउंडेशन द्वारा शहर की शांतिवन बस्ती और गीता भवन के समीप लगी बस्ती में निर्धनों को वस्त्र दान किए साथ ही स्कूल प्रांगण में महारंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। जिसमें विद्यार्थियों, शिक्षकों, और अभिभावकों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में जरूरतमंद लोगों की मदद करना और विद्यार्थियों में सेवा भावना का विकास करना था।
सेंट पॉल की दीवाली दीन बुधओं के साथ मनाने की इस पहल के दौरान सभी ने अपने घरों से साफ-सुथरे और उपयोगी कपड़े दान किए। जिन्हें बाद में चौपाटी स्थित शांति वन बस्ती, गीता भवन बस्ती में विद्यार्थियों द्वारा वस्त्र वितरित करवाए गए। इस अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों को न केवल दान के महत्व के बारे में जानकारी मिली, बल्कि उन्होंने समाज सेवा के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी को भी समझा, साथ ही उन्हें समझ आया कि प्रदान करने में कितनी खुशी प्राप्त होती है। बस्तियों की स्थानीय माता,बहनों और भाईयों ने विद्यालय और विद्यार्थियों का आभार माना और उनकी दीपावली को सुखद बनाने के लिए धन्यवाद दिया।ऐसे सेवाभावी काम आगे भी रहेंगे जारी –
विद्यालय के प्राचार्य देवेंद्र मूणत ने इस अभियान की सराहना करते हुए सभी का धन्यवाद किया और भविष्य में भी इस प्रकार के सेवाभावी कार्यों को जारी रखने का संकल्प दिलवाया। साथ ही सभी अभिभावकों का भी आभार माना कि उन्होंने विद्यालय की संक्षिप्त सूचना पर इस विशाल आयोजन के लिए अपने पाल्यों को प्रेरित किया। विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और कला कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना और उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना था।
रंगोली प्रतियोगिता में 800 विद्यार्थियों ने लिया भाग –
मैनेजर भाविक मूणत ने बताया कि दीपावली के अवसर पर विद्यालय में महारंगोली प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के प्रांगण में हुआ, जहाँ विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। छात्रों ने अपने रंगोली डिजाइनों में पारंपरिक और आधुनिक थीम का मिश्रण प्रस्तुत किया। कुछ ने दीवाली, राष्ट्रीय एकता, और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर सुंदर रंगोलियां बनाई, जो देखने में अत्यंत आकर्षक रही बल्कि भारतीय सांस्कृतिक धरोहर के प्रति उनके जुड़ाव को भी दर्शाया। प्रतियोगिता में व लगभग 800 विद्यार्थियों ने भाग लेकर इतिहास रचा। विद्यालय प्राचार्य और मैनेजर ने सभी को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं दी।
०००००००००००००००००००

Post Views: 207
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Shailendra Singh
  • Website
  • Facebook
  • Instagram

शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

Related Posts

जावरा रिकवरी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, ज़ुल्फिकार खान बने तहसील अध्यक्ष

November 22, 2026

जावरा के रवि सेन का आगरा में पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए चयन

November 21, 2026

जावरा के उमठ पलिया में करंट से 27 वर्षीय शाहरुख की मौत, 33 केवी लाइन की चपेट में आया युवक

November 21, 2026
Don't Miss
रतलाम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

By Shailendra SinghNovember 22, 2026

रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 22 नवंबर को अल्प प्रवास पर रतलाम पहुंचे। बंजली…

जावरा रिकवरी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, ज़ुल्फिकार खान बने तहसील अध्यक्ष

November 22, 2026

रतलाम में नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया, न्यायालय ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

November 21, 2026

रतलाम में 12 लाख की चांदी चोरी का खुलासा, 7 दिन में दो आरोपी गिरफ्तार

November 21, 2026
Stay In Touch
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
  • WhatsApp
About Us
About Us

Editor-in-Chief: Shailendra Chouhan
Email Us: Chouhan.shailendra48@gmail.com
Contact: +91 90399 86687

Facebook Twitter Pinterest YouTube WhatsApp
Our Picks

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

November 22, 2026

जावरा रिकवरी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, ज़ुल्फिकार खान बने तहसील अध्यक्ष

November 22, 2026

रतलाम में नाबालिग का बाल विवाह रुकवाया, न्यायालय ने जारी किया निषेधाज्ञा आदेश

November 21, 2026
Most Popular

हैण्डबॉल की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सेंट पॉल के खिलाडिय़ों का चयन, प्राचार्य देवेन्द्र मूणत ने विद्यार्थियों की सफलता पर दी बधाई

December 15, 2023

शादी समारोह में पिस्टल से हवाई फायर करना युवक को पड़ा भारी, विडिय़ों वायरल हुआ तो पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

February 22, 2025

घट स्थापना के बाद हुई चौपाटी के राजा की महाआरती

September 19, 2023
© 2026 Designed by Parshvtech.
  • Home
  • Buy Now

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.