– रिकवरी एवं कलेक्शन कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए संगठन ने बढ़ाए कदम, विभिन्न पदों पर सौंपी गई जिम्मेदारियां
जावरा। रतलाम में सफल बैठक के बाद जावरा तहसील में रिकवरी यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में तहसील स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने, रिकवरी एवं कलेक्शन क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारियों को एकजुट करने तथा उनके अधिकारों और सम्मान की रक्षा के उद्देश्य से संगठन की नई तहसील कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
बैठक में सर्वसम्मति से ज़ुल्फिकार खान को तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं फऱीद शेख, शरद कदम एवं जावेद खान को तहसील उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विक्रम बैरागी को कोषाध्यक्ष तथा लखन सिंह को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी प्रकार सद्दाम हुसैन मंसूरी को संगठन मंत्री, निर्मल सिंह को महामंत्री, सचिन रायाकवार को मीडिया प्रभारी एवं रविंद्र वर्मा को सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। तहसील संपर्क प्रमुख के रूप में पवन प्रजापत, अभिषेक पाटीदार, दीपक पंवार, कन्हैयालाल प्रजापत एवं मनोहर सिंह को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं तहसील कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अरबाज खान, विजयपाल सिंह, पवन चौधरी एवं राजेश गुर्जर को शामिल किया गया।
कर्मचारियों के हितों व अधिकारों की रक्षा करना प्राथमिकता –
बैठक में संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि रिकवरी यूनियन का प्रमुख लक्ष्य रिकवरी एवं कलेक्शन कर्मचारियों के हितों, अधिकारों और सम्मान की रक्षा करना है। संगठन कानूनी तरीके से कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने तथा आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने जावरा तहसील के प्रत्येक क्षेत्र में संगठन की टीम गठित करने, संगठन का विस्तार करने तथा जरूरतमंद साथियों को सहयोग प्रदान करने का संकल्प लिया। यूनियन ने अपना संदेश देते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य संघर्ष नहीं, सम्मान है। हमारा रास्ता टकराव नहीं, कानून है और हमारी सबसे बड़ी ताकत हमारी एकता है। बैठक के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गरिमा, विश्वास और एकता को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
जावरा रिकवरी यूनियन की नई कार्यकारिणी घोषित, ज़ुल्फिकार खान बने तहसील अध्यक्ष
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

