रतलाम। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 22 नवंबर को अल्प प्रवास पर रतलाम पहुंचे। बंजली हवाई पट्टी पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप एवं भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय के नेतृत्व में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
मुख्यमंत्री के नगर आगमन पर महापौर प्रहलाद पटेल ने उनकी अगवानी की। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, इंदौर ग्रामीण प्रभारी शैलेन्द्र डागा, उज्जैन प्रभारी बजरंग पुरोहित सहित भाजपा के अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में भाजपा जिला महामंत्री जयवंत कोठारी, आरडीए उपाध्यक्ष गोविन्द काकानी, पूर्व विधायक संगीता चारेल, क्रांति जोशी, अनिता कटारिया, प्रहलाद राठौड़, जुबिन जैन, पवन सोमानी, राजेन्द्र पाटीदार, जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी, निलेश बाफना, नीरज बरमेचा सहित प्रदेश, जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल हुए। इसके साथ ही भाजयुमो जिलाध्यक्ष अनुकूल सोनी, किसान मोर्चा अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बागेड़ी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष संदीप यादव सहित विभिन्न मोर्चों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रतलाम दौरा, बंजली हवाई पट्टी पर भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
Shailendra Singh
शैलेन्द्र सिंह चौहान | Chief Editor – Jaora Headlines शैलेन्द्र सिंह चौहान, Jaora Headlines के चीफ एडिटर हैं। वे जावरा, रतलाम एवं मध्यप्रदेश की स्थानीय, राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, शैक्षणिक और अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। Jaora Headlines के माध्यम से निष्पक्ष, विश्वसनीय और तथ्यात्मक पत्रकारिता को बढ़ावा देना उनका उद्देश्य है। स्थानीय जनसमस्याओं को प्रमुखता देना, जनहित के मुद्दों को उठाना और क्षेत्र की सकारात्मक उपलब्धियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। Jaora Headlines – जावरा की आवाज़, हर खबर पर नज़र।

